CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के यहां से 2 AK-47 बरामद, ED के छापे में हुई बरामदगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:21 PM IST

AK-47 recovered in ED raid in Ranchi : रांची में प्रवर्तन निदेशालय के छापे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी के यहां से दो एके-47 राइफल बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रकाश सीएम का करीबी है।

CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के यहां से 2 AK-47 बरामद, ED के छापे में हुई बरामदगी

AK-47 recovered in ED raid in Ranchi : रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के यहां से दो एके-47 राइफल बरामद हुए हैं। ईडी गुरुवार सुबह रांची में प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के ऑफिस सहित रांची के 12 और झारखंड के कुल 17 जगहों पर छापे मारे। भाजपा ने कहा है कि यह मामला काफी गंभीर है। इसकी जांच एनआईए से कराई जानी चाहिए। हथियार को आलमारी में छिपाकर रखा गया था। हथियारों की बरामदगी के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। 

बरामदगी की NIA करे जांच-भाजपा
जांच एजेंसी इन हथियारों के बारे में और जानकारी जुटा रही है। बता दें कि एके-47 राइफल भारत में प्रतिबंधित है। सवाल उठ रहा है कि ये घातक राइफल किस मंशा से घर में रखे गए थे। इन हथियारों का मिलना बहुत सारे सवाल खड़े करता है। झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हथियारों की बरामदगी बहुत ही गंभीर मामला है। भाजपा नेता ने इसकी जांच NIA से कराने से मांग की है। 

प्रेम प्रकाश पर पहले ही कार्रवाई होनी चाहिए थी-सरयू राय
अवैध खनन मामले में ईडी गुरुवार सुबह से करीब 17 ठिकानों पर छापे मार रही है। ये छापेमारी पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद की गई है। अवैध खनन मामले में ईडी ने गत 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड हुई है। पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा कि प्रेम प्रकाश पर पहले ही ईडी की कार्रवाई होनी चाहिए। इस पर गंभीर आरोप हैं। राय ने कहा कि इसके बाद अन्य लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। झारखंड की सोरेन सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। 
 

End of Article