देश

'रियासतों में बंटे देश को सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोया', एकता दिवस पर गृह मंत्री शाह ने लौह पुरुष को किया याद

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'हम सरदार साहब को कोटि-कोटि नमन करते हैं और राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।' उन्होंने कहा, 'अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से सरदार साहब ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी।'

Image

'रियासतों में बंटे देश को सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोया', एकता दिवस पर गृह मंत्री शाह ने लौह पुरुष को किया याद

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी, साथ ही, अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार दिया। सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर शाह ने देश के पहले गृह मंत्री को ’आधुनिक भारत का शिल्पकार और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक’ बताया। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पटेल ने मजबूत भारत की नींव रखी-शाह

शाह ने कहा, "हम सरदार साहब को कोटि-कोटि नमन करते हैं और राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।" उन्होंने कहा, "अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से सरदार साहब ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। साथ ही, अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।" शाह ने कहा कि खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह के माध्यम से किसानों के अधिकारों के लिए सरदार पटेल का संघर्ष जनसेवा और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने कहा, 'राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले सरदार साहब का त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम हर एक देशवासी को ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।’

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन एक मजबूत, समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मां भारती की सेवा में पटेल का त्याग और समर्पण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा, 'अखंड भारत’ के प्रणेता और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article