संसद के बाद रायपुर में राहुल गांधी ने अलापा दो हिंदुस्तान का राग, बोले- एक विचार थोपने की चल रही है साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2022, 04:12 PM IST

रायपुर में राहुल गांधी ने अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी। उसके बाद जनसभा को संबोधित कहते हुए कहा कि भारत में दो हिंदुस्तान है, एक ताकतवर और दूसरा कमजोर। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर एक विचारधारा थोपने का आरोप लगाया।

संसद के बाद रायपुर में राहुल गांधी ने अलापा दो हिंदुस्तान का राग, बोले- एक विचार थोपने की चल रही है साजिश

रायपुर में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस एक विचारधारा चाहती है। लेकिन पूरे देश में एक विचार नहीं चल सकता है। बीजेपी एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाना चाहती हैं। लेकिन बीजेपी को हम सच्चा हिंदुस्तान दिखाएंगे। भारत में दो हिंदुस्तान हैं। एक ताकतवर और दूसरा कमजोर। बीजेपी के लोग एक धर्म से दूसरे धर्म को लड़ाने का काम करते हैं।

'एक भारत चुनिंदा अरबपतियों को और दूसरा कमजोरों का'
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी हमारे देश को 2 नए राष्ट्रों में बांट रही है- एक चुनिंदा अरबपतियों के साथ, 100-500 लोगों के साथ और दूसरा करोड़ों गरीबों के साथ। उन्हें लगता है कि भारत के गरीब डरे हुए हैं, लेकिन वे किसी से नहीं डरते। विकास किसी पार्टी का नहीं बल्कि गरीबों, किसानों का प्रयास है।


End of Article