Amanatullah Khan: भ्रष्टाचार मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2022, 04:17 PM IST

Amanatullah Khan: अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 16 सितंबर को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितता के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद अमानतुल्लाह खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 

Amanatullah Khan: भ्रष्टाचार मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल
Photo Credit: ANI

Amanatullah Khan: दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं विधायक अमानतुल्लाह खान की कानूनी टीम ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर अब मंगलवार को सुनवाई होगी।

अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने 14 दिन के लिए भेजा जेल 

एसीबी ने 16 सितंबर को अमानतुल्लाह खान को किया था गिरफ्तार

अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 16 सितंबर को दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितता के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद अमानतुल्लाह खान को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। 

ठीक उसी दिन दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी के दौरान विधायक के सहयोगी हामिद अली को उनके आवास से एक बिना लाइसेंस की पिस्टल और 12 लाख रुपए कैश बरामद करने के बाद गिरफ्तार किया था। हामिद अली ने कथित तौर पर एसीबी को बताया कि अमानतुल्लाह खान ने अपने घर पर हथियार और कैश रखा था और सभी लेनदेन राजनेता के निर्देश पर किए गए थे।

आरोप है कि अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड के पैसा का दुरुपयोग किया है, जिसमें दिल्ली सरकार से सहायता अनुदान के रूप में मिला पैसा भी शामिल है। एसीबी ने अमानतुल्लाह खान से 2020 में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पूछताछ के लिए 15 सितंबर को नोटिस जारी किया था। एफआईआर के मुताबिक अमानतुल्लाह खान ने बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए 32 व्यक्तियों की अवैध भर्ती की।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!