Tehri Road Accident:उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा रोड एक्सीडेंट, 5 की मौत, 3 घायल 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 07:17 PM IST

Uttrakhand Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर वाहन के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई, हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Tehri Road Accident:उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा रोड एक्सीडेंट, 5 की मौत, 3 घायल 

नई दिल्ली:  उत्तराखंड में एक सड़क हादसा सामने आया है, राज्य के टिहरी गढ़वाल (Tehri Car Accident) के घनसाली-घुट्टू मार्ग पर वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है। वाहन में 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई गई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घनसाली- घुत्तू मोटर मार्ग पर यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से ये हादसा पेश आया है, यूटिलिटी ओवरलोड  बताई जा रही है,  मृतकों में एक महिला भी शामिल है, कहा ये भी जा रहा है कि वाहन में पांच सीट थीं लेकिन उसमें आठ सवारी बैठाई गई थी।

दुर्घटना किस वजह से हुई इसके कारणों का  जांच के बाद पता चलेगा। 5 जून को भी उत्तरकाशी में एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी। इस बस में 28 लोग सवार थे जिनमें 25 की मौत हो गई थी। ये लोग मध्‍य प्रदेश के पन्‍ना जिले के तीर्थयात्री थे इस हादसे की उच्‍च स्‍तरीय जांच हो रही है।

End of Article