Delhi: दिल्ली के बड़े अस्पताल से 5 महीने की गर्भवती महिला हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 06:53 AM IST

Delhi: महिला के पति विनोद के मुताबिक उसकी पत्नी रजनी 5 महीने की गर्भवती थी, जिसकी बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Delhi: दिल्ली के बड़े अस्पताल से 5 महीने की गर्भवती महिला हुई लापता, जांच में जुटी पुलिस
Photo Credit: Times of India

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के एक नामी अस्पताल की ओर से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल गुरुवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला यहां से लापता हो गई। परिजन पिछले कई घंटों से महिला की तलाश कर रहे थे, लेकिन गर्भवती महिला का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने आखिरकार पुलिस से मदद मांगी है।

दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला हुई लापता

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। महिला के पति विनोद के मुताबिक उसकी पत्नी रजनी 5 महीने की गर्भवती थी, जिसकी बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब पांच बजे विनोद और उसकी भतीजी खाना खाने के लिए निकले और लौटे तो देखा कि रजनी गायब है।

मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

काफी देर तक अस्पताल में देखने के बाद जब डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों से पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला। 8 घंटे तक जब अस्पताल में भर्ती महिला नहीं मिली तो इसके बाद इस बारे में पुलिस को बताया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की कि महिला लापता कैसे हुई? पूरे मामले पर जब अस्पताल प्रशासन से बात करने की कोशिश की गई तो सभी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आए और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

End of Article