Baby Delivery in Train: रांची में चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को लेबर पेन, ट्रेन में ही बच्चे को दिया जन्‍म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 09:09 PM IST

Ranchi Baby Delivery in Train: झारखंड की राजधानी रांची के हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने डाक्टर के सहयोग से ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री का सुरक्षित प्रसव करवाया।

Baby Delivery in Train: रांची में चलती ट्रेन में गर्भवती महिला को लेबर पेन, ट्रेन में ही बच्चे को दिया जन्‍म
Photo Credit: ANI

Ranchi Baby Delivery in Train: झारखंड राज्य की राजधानी रांची में एक महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। मामला हटिया स्टेशन का है। आरपीएफ की टीम ने डॉक्टर के सहयोग से ट्रेन में सफर कर रही महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने लड़के को जन्म दिया है। महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हटिया आरपीएफ टीम को खबर मिली कि ट्रेन संख्या-13426 (सूरत मालदा एक्सप्रेस) के कोच नंबर डी6 में एक गर्भवती महिला सफर कर रही है। उसके पास एक साल का छोटा बच्चा भी है। हटिया स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले उसकी प्रसव पीड़ा तेज हो गई है।

रेलवे की डॉक्टर टीम ने संभाला मामला

सूचना मिलते ही हटिया आरपीएफ के एसआई सूरज राजबंसी, एएसआई पीके सिंह, आरक्षी डीए. यादव व महिला स्टाफ सारिका सिंह व निधि कुमारी, रेलवे की टीम के साथ कोच में पहुंचे। रेलवे की डॉक्टर टीम ने तुरंत महिला की देखभाल की। रेलवे की महिला डॉक्टर ने गर्भवती महिला को प्रसव के दौरान अपनी देखरेख में बच्चे और मां को सुरक्षित रख कर जन्म दिलवाया। इतना ही नही अब बच्चा और मां दोनो ही सुरक्षित है। साथ ही दोनों को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है।

आरपीएफ ने परिजनों को दी जानकारी

आपको बता दें कि, महिला का नाम सुनीता रजक (उम्र 30 वर्ष) है। उसके पति का नाम उमेश रजक है, जो पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिला निवासी है। महिला ने अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया, जिस पर आरपीएफ ने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। महिला के पति को भी जानकारी दे दी गयी है।

मां और बच्चा दोनों सुरक्षित​

सभी ने तब चैन भरी सांसे ली जब ट्रेन में महिला डॉक्टर मौजूद थी। रेलवे की महिला डॉक्टर ने बताया कि एक गर्भवती महिला को ट्रेन में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी थी। उसने एक लड़के को जन्म दिया है और खुशी की बात यह है कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ्य हैं। महिला का भाई उसे और नवजन्मे बच्चे को लेने आएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!