4G Service in Jammu Kashmir: करीब 18 महीने बाद जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा बहाल, गुड न्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2021, 08:49 PM IST

जम्मू-कश्मीर सरकार ने करीब डेढ़ साल बाद 4जी सेवा बहाल कर दिया है। बता दें कि इंटरनेट सर्विस को बहाल करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

4G Service in Jammu Kashmir: करीब 18 महीने बाद जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा बहाल, गुड न्यूज

श्रीनगर। करीब डेढ़ साल के बाद जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। इस संबंध में  जम्मू-कश्मीर के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने जानकारी दी। बता दें कि परीक्षाओं के मद्देनजर लोग 4जी सर्विस बहाल किए जाने की मांग कर रहे थे।  पिछले साल कम संवेदनशील इलाकों में ट्रायल के आधार पर  4जी सेवा बहाल की गई थी। अब सरकार के फैसले के बाद पूरे राज्य के लोग 4जी सेवा का आनंद ले सकते हैं।  6 मई, 2020 को हिजबुल के कमांडर रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद 2जी इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हालांकि उस मुठभेड़ के एक हफ्ते के बाद पुलवामा में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई थी। 

लोगों की परेशानी देखते हुए फैसला
बता दें कि राज्य में  4जी सेवा के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई थी। अदालत में  बनी विशेष समिति का कहना था कि जम्मू कश्मीर में खतरा अभी भी बना हुआ है। बड़ी बात यह है कि इंटरनेट पर जो पाबंदियां है उसकी वजह से शिक्षा के मामले में कोई व्यवधान नहीं हो रहा है। फिलहाल मौजूदा समय में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा की सुविधा देना तर्कसंगत नहीं होगा।




जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्छे 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्‍त, 2019 से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।  पिछले साल 25 जनवरी को 2जी सेवा बहाल कर दी गई थी। लोगों की मांग को देखने के साथ साथ जनजीवन के पटरी पर पूरी तरह लौटने के बाद अब 4जी इंटरनेट सेवा का लाभ सभी लोग उठा सकते हैं।

End of Article