देश

Atiq Ahmed को लेकर बड़ा खुलासा, पत्नी के अलावा अतीक की जिंदगी में थी एक और महिला!

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 12:05 AM IST

शबाना और अतीक अहमद की नजदीकियों के बारे में अतीक गैंग के कई लोगों को जानकारी थी। यहीं से अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी शबाना के बारे में पता चला। उमेश पाल शूटआउट के साथ अतीक और अशरफ मर्डर केस में भी शबाना की भूमिका बहुत संदिग्ध हो गई है।

अतीक अहमद की जिंदगी में एक और महिला थी जिसका नाम शबाना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अतीक अहमद और शबाना के बीच काफी नजदीकी थी। जिसे शाइस्ता पसंद नहीं करती थी।

कोर्ट भी आई थी शबाना

कहा जा रहा है कि प्रयागराज में कोर्ट में पेशी के दौरान शबाना कोर्ट आई थी। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, इस में शबाना ऊपर से नीचे देखने की कोशिश कर रही है। इसी तस्वीर के आधार पर पुलिस शबाना की तलाश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि शबाना के पकड़े जाने पर अतीक अहमद और अशरफ की मौत का राज खुल सकता है।

उमेशपाल हत्यकांड में संदिग्ध भूमिका

शबाना और अतीक अहमद की नजदीकियों के बारे में अतीक गैंग के कई लोगों को जानकारी थी। यहीं से अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी शबाना के बारे में पता चला। उमेश पाल शूटआउट के साथ अतीक और अशरफ मर्डर केस में भी शबाना की भूमिका बहुत संदिग्ध हो गई है। पुलिस अब सरगर्मी से शबाना की तलाश कर रही है।

शाइस्ता और शबाना की हुई थी लड़ाई

सूत्रों का ये भी कहना है कि अतीक अहमद नहीं चाहता था कि शबाना के बारे में उसके परिवार या गैंग के लोगों को पता चले। ये भी कहा जा रहा है कि शाइस्ता के साथ शबाना की लड़ाई के बाद अतीक ने शबाना से कुछ दिन दूर रहने के लिए कहा था। पुलिस के लिए शबाना बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। शबाना के पकड़े जाने से कई राज खुल सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!