देश

Sidhu Moosewala Murder Case: साजिश में शामिल जगतार सिंह दुबई भागने की कर रहा था कोशिश, एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 12:25 PM IST

Sidhu Moosewala Murder Case : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल जगतार सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। जगतार सिद्धू मोसेवाला के घर के सामने रहता है। वह स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई भागने की फिराक में था

Image

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल जगतार सिंह अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • साजिश में शामिल जगतार सिंह एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई भागने की कर रहा था कोशिश
  • जगतार पर है मूसेवाला के घर की रेकी में शामिल होने का आरोप
  • जगतार सिंह अमृतसर एयरपोर्ट से दुबई भागने की कर रहा था कोशिश

Sidhu Moosewala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश में शामिल जगतार सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट (Amritsar Airport ) से गिरफ्तार किया गया है। वो स्पाइस जेट की फ्लाइट (Flight) से दुबई (Dubai) भागने की फिराक में था। लेकिन इमीग्रेशन के द्वारा शक होने पर उसे रोका गया और पुलिस के हवाले किया गया। जगतार सिंह सिद्धू मूसेवाला के मूसे गांव का पड़ोसी है और सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दी थी कि वो हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकता है और उसके बाद से ही जगतार सिंह (Jagtar Singh) अंडरग्राउंड हो गया था।

रेकी में शामिल था जगतार

जगतार सिंह पर 120 बी यानी अपराधिक साजिश रचने का आरोप है और पुलिस को आशंका है कि वो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश रचना के दौरान शामिल था। मानसा पुलिस अब जगतार सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। जगतार सिंह और अवतार सिंह का घर सिद्धू मूसेवाला के घर के ठीक सामने था। मूसेवाला के पिता ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ डीजीपी को दी शिकायत में रेकी करने का आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक इन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए मूसेवाला के घर की रेकी कर हत्यारों को इसकी सूचना दी थी। शिकायत में कहा गया है कि दोंने भाई घर में रखकर मूसेवाला की हर गतिविधि पर नजर रख रहे थे।

मई में हुई थी हत्या

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मानसा की एक अदालत में पिछले महीने दायर 1,850 पन्नों के आरोप पत्र में पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर गोल्डी बरार, हत्याकांड का मास्टरमाइंड है और उसने हत्या को अंजाम देने के लिए जग्गू भगवानपुरिया, लॉरेंस बिश्नोई और अन्य के साथ मिलकर काम किया। पुलिस ने उनके पास से चार उन्नत पिस्तौल बरामद की हैं जिनमें .30 कैलिबर की चीनी पिस्तौल, .45 कैलिबर की पिस्तौल, तौरुस अमेरिकी पिस्तौल और एक .357 कैलिबर की रिवॉल्वर शामिल है। इसी के साथ 36 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें