देश

अनंत सिंह के महादंगल का Video: भारतीय जांबाज ने ईरानी पहलवान को पटका, भारत माता की जय से गूंज रहा बाढ़ का नदावां

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने गांव नदावां (लदमा) में महादंगल करवा रहे हैं, जहां भारतीय पहलवान छाए हुए हैं। एक ईरानी पहलवान को भारतीय पहलवान ने कुश्ती में मात दे दी है।

Image

अनंत सिंह के गांव में महादंगल

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के नदावां गांव में इस समय हजारों की संख्या में लोग देश-विदेश से आए पहलवानों की कुश्ती देख रहे हैं। बाहुबली विधायक अनंत सिंह की ओर से कराए जा रहे इस महादंगल के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दर्शक भारतीय पहलवान की जीत की खुशी पर 'भारत माता की जय' का उद्घोष कर रहे हैं। देखिए अनंत सिंह के महादंगल का वीडियो।

भारतीय पहलवान ने ईरानी पहलवान को पटका

बिहार में हो रहे इस महादंगल में ईरान से भी पहलवान आए हुए हैं। ईरानी पहलवान इरफान अंसारी ने भारतीय पहलवान शिवा पहलवान के सामने फुर्ती तो दिखाई लेकिन अंत में वह पटक दिए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीत चुके जोंटी गुर्जर ने भी ईरानी पहलवान इरफान अंसारी को पटक दिया। तीसरे मुकाबले में कलवा पहलवान ने ईरानी समकक्ष को पटक कर जमीन पर गिरा दिया। तीनों ही मुकाबले भारतीय पहलवानों के नाम रहे।

विवेका पहलवान की याद में कुश्ती

अनंत सिंह ने इस महादंगल का आयोजन उनके जिगरी रहे विवेका सिंह (विवेका पहलवान) की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कराया है। अनंत सिंह इस महादंगल के लिए कई दिनों से अपने गांव में डेरा जमाए हुए हैं और सारी तैयारी अपनी निगरानी में कराते दिखे थे।

कौन थे विवेका पहलवान?

बिहार केसरी विवेका सिंह, बाहुबली नेता अनंत सिंह के रिश्ते में भाई लगते थे। उनकी पहचान दो रूपों में थी- एक सफल पहलवान के तौर पर और दूसरी प्रभावशाली बाहुबली के रूप में। एक समय ऐसा था जब उनकी पहलवानी के चर्चे पूरे बिहार में होते थे और उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित “बिहार केसरी” का खिताब भी जीता था।

विवेका सिंह अपनी असाधारण शारीरिक ताकत और अलग अंदाज की कुश्ती के लिए जाने जाते थे। बताया जाता है कि पहलवानी के दौर में उनका खान-पान भी बेहद पौष्टिक और भारी-भरकम होता था। वे रोजाना करीब 5 लीटर दूध पीते थे, बादाम का हलवा जैसे ताकतवर आहार लेते थे और फिटनेस बनाए रखने के लिए हजारों की संख्या में दंड-बैठक लगाते थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित