देश

Earthquake in Chamba: हिमाचल के चंबा में हिली धरती, 5.3 की तीव्रता से आया भूकंप; सहम उठे लोग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2024, 10:29 PM IST

Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार रात भूकंप के झटके महसूस किए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी साझा की है कि आज रात 21:34 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

Image

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप।

Photo : Times Now Digital

Chamba Earthquake: हिमाचल प्रदेश के चंबा में बृहस्पतिवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप रात 9 बजकर 34 मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है, जो जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इसका केंद्र बिंदु चम्बा बताया जा रहा है। भूकंप के बारे फिलहाल अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं

फिलहाल किसी तरह की कोई हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है, मतलब किसी के जानमाल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जब भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए तो वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

जब भूकंप ने हिमाचल को दहला दिया था

हिमाचल प्रदेश में भूकंप को लेकर लोगों में काफी खौफ देखने को मिलता है। याद दिला दें कि वर्ष 1905 के 4 अप्रैल को सूबे कांगड़ा में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। उस वक्त 7.8 की तीव्रता से भूकंप आया और भारी नुकसान पहुंचाया था। इस भूकंप में करीब 20000 लोग मारे गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article