देश

आज से अमित शाह का 'मिशन कश्मीर' शुरू, दो दिवसीय यात्रा के दौरान कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:51 AM IST

Amit Shah Jammu- Kashmir Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरान शाह कश्मीर में कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिशन J&K पर अमित शाह , कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र
  • वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे शाह, दौरे को लेकर तैयारी पूरी
  • राजौरी और बारामूला में जनसभा के साथ विकास योजनाओं पर बैठक करेंगे

Amit Shah Kashmir Visit: चुनाव की सुगबुगाहट के बीच गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के दौरे पर जाने वाले हैं। धारा 370 (Article 370) हटने के बाद शाह का ये दूसरा दौरा है। अपने दो दिनों के दौरे के दौरान शाह माता वैष्णो देवी (Vishno Devi) के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वो राजौरी और बारामूला (Baramulla) में जनसभा करेंगे। अमित शाह जम्मू-कश्मीर को कई विकासकार्यों की सौगात देने के साथ ही सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं दौरे को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रैली को देखते हुए मेंढर के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न मार्गों पर नाके लगाकर वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है।

शाह का कार्यक्रम (4 अक्टूबर)

  1. सुबह 10 बजे- माता वैष्णो देवी के दर्शन
  2. सुबह 11.30 बजे राजौरी में जनसभा
  3. सुबह 12.30 बजे रघुनाथ मंदिर के दर्शन
  4. शाम 4.30 बजे - जम्मू में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास

5 अक्टूबर

  1. सुबह 10 बजे- श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा मीटिंग
  2. सुबह 11.30 बजे- बारामूला में जनसभा
  3. दोपहर 3.30 बजे- श्रीनगर में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास

कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने रविवार को कहा कि वह पूर्व आतंकवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, जिन्हें जेल से रिहा किया गया है। शाह के दौरे को लेकर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिलबाग सिंह ने यह भी कहा कि सीमा पार से ड्रोन की मदद से हथियारों और नशीले पदार्थों को गिराने का मुकाबला करने के लिए कई उपाय पहले भी किए गए हैं और इस स्थिति से निपटने के लिए अन्य तरीकों की तलाश की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article