देश

आज जम्मू-कश्मीर जाएंगे अमित शाह, सुरक्षा स्थिति, आतंकी अभियानों की करेंगे समीक्षा

यह समीक्षा बैठक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद होगी, जिसमें सोमवार को पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई थीं।

Image

अमित शाह

Photo : PTI

Amit Shah Jammu and Kashmir Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, जहां हाल के दिनों में आतंकवाद की कुछ घटनाएं हुई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाह आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति की वस्तु स्थिति और आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों पर चर्चा करेंगे।

पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की हत्या

सूत्रों ने बताया कि यह समीक्षा बैठक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद होगी, जिसमें सोमवार को पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई थीं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक में भाग लेने की संभावना है। पिछली समीक्षा बैठक के दौरान 19 दिसंबर 2024 को शाह ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए समन्वित तरीके से काम करना जारी रखने का निर्देश दिया था।

कुलगाम में आतंकी हमला

आतंकवादी हमले की ये यह घटना कुलगाम के बेहिबाग इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने मंजूर अहमद वागे और उनके परिवार पर गोलीबारी की उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और वागे ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर है। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना की एक संयुक्त टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी।

इस घटना के बाद हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि वागे को पेट में गोली लगी, जबकि उनकी पत्नी और बेटी के पैर में चोटें आई। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वागे ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article