देश

'हमने स्ट्राइक तो आतंकी ठिकानों पर की, पाकिस्तान ने हमला खुद पर मान लिया', गृह मंत्री शाह की PAK को खरी-खरी

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमने आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए लेकिन इन पाकिस्तान ने इन हमलों को अपने ऊपर मान लिया। इससे साबित हो गया कि वह एक आतंकवाद समर्थक देश है।

Image

दिल्ली में बीएसएफ के कार्यक्रम को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह।

Amit Shah : गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमने आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए लेकिन इन पाकिस्तान ने इन हमलों को अपने ऊपर मान लिया। इससे साबित हो गया कि वह एक आतंकवाद समर्थक देश है। यही नहीं, आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अफसर उनके ताबूत को कंधा देते और नमाज ए जनाजा पढ़ते दिखे। शाह ने कहा कि भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' आतंकवाद को कड़ा जवाब है।

पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाया-शाह

दिल्ली में बीएसएफ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सात मई को हमने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों, आतंकी संगठनों के मुख्यालयों को तबाह किया। हमने माना कि इतना काफी है। हमने नागरिकों और पाकिस्तानी सेना प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया लेकिन पाकिस्तान ने अगले दिन हमारे नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर हमले किए लेकिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने उसके हमले को खोखला साबित कर दिया। वह हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाए।

भारत ने दिया मुहंतोड़ जवाब

शाह ने कहा कि 'पाकिस्तानी हमले का भारत की तरफ पलटवार भी किया गया। नौ मई को भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस पर हमले किए और उसकी वायु रक्षा प्रणाली और रडार नष्ट किए। भारतीय सेना पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर उसे जमीन दिखाने का काम किया। बीएसएफ ने भी गोली का जवाब गोले से दिया। सीमा पर जब तक बीएसएफ तैनात है पाकिस्तान एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सकता। शाह ने कहा कि पाकिस्तान दशकों से भारत में आतंकी हमला करते आया है लेकिन पहले उसे उचित जवाब नहीं मिलता था लेकिन 2014 के बाद उसे भारत सरकार से माकूल जवाब मिल रहा है।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article