Ramadan 2023: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। आज (24 मार्च) रमजान का पहला रोजा रखा गया। रमजान में पूरे महीने मस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं। रमजान के पहले दिन को बिहार में चांद का अदभुत नजारा दिखा। चांद के नीचे चमकता हुआ तारा दिखा। बिहार के लोग शुक्रवार शाम को जब रमजान की शाम का चांद निहारने आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा नजर आया। यह मनमोहक दृश्य देकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

बिहार में अद्भूत चांद
बिहार के लोगों ने चांद के इस अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद किया। इस्लाम के अनुसार रमजान का महीना अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है। इस महीने लोग प्रतिदिन रोजा रखते हैं। हर शाम चांद का दीदार कर रोजा तोड़ते हैं। यानी पूरे दिन उपवास के बाद शाम को अन्न जल ग्रहण करते हैं। इस दौरान चांद का यह अदभुत नजारा दिखा।

चांद का अदभूत नजारा
इस साल रमजान महीने की शुरुआत 23 मार्च से हुई और पहला रोजा 24 मार्च को रखा गया। 22 मार्च को चांद नजर आने जुम्मा के दिन से रोजे की शुरुआत की गई। चांद का दीदार होने अगले दिन रोजा रखा जाता है। रमजान के महीने में रोजा रखना हर मुसलमान के लिए जरूरी माना गया है। रोजा 29 या 30 दिनों का होता है।
विज्ञान के हिसाब से देखा जाए तो चांद का यह नजारा एक खगोलीय घटना है। चंद्रमा पृथ्वी का परिक्रमा करता है। इसी तरह ब्रह्मांड में असंख्य तारे हैं वे भी अपना स्थान बदलते रहते हैं। यह एक संयोग भी हो सकता है कि इस साल रमजान के पहले दिन चांद का यह नजारा दिखा होगा।
