देश

कारगिल में टाइगर हिल और पैंगोंग झील को जोड़ते हुए बन रही ऑल वेदर रोड, अब आसान होंगी राहें

कारिगल के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ तो आपको याद होंगे। लद्दाख का पूरा क्षेत्र ही विषमताओं से भरा है। यहां सरकार ऑल वेदर रोड बना रही है, जिससे किसी भी मौसम में कारगिल और पैंगोंग लेक तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

Image

कारगिल में बन रहा ऑल वेदर रोड

Photo : Times Now Digital

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय यानी Ministry of Road Transport and Highways (MoRTH) लद्दाख के कार्गिल में ऑल वेदर रोड बना रहा है। इसके तहत 230 किलोमीटर लंबे कारिगल-जांस्कर रोड का चौड़ीकरण करने के साथ ही इसे अपग्रेड भी किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-301 का यह हिस्सा सामरिक दृष्टि से पहुत ही महत्वपूर्ण है और इसका काम अगले साल तक पूरा हो जाएगा।

इस रोड का काम नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NHIDCL) कर रहा है और इसके बन जाने से यहां के लोगों की जिंदगी आसान हो जाएगी। इस रोड का काम पूरा होने से न सिर्फ यहां रहने वाले आम लोगों को फायदा होगा, बल्कि भविष्य में भारत सामरिक ताकत के लिए भी जरूरी है। इस हाइवे के ज्यादातर हिस्से को चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा तीन नए पुल भी इस परियोजना के तहत बनाए जा रहे हैं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार यह परियोजना को 11 चरणों में बांटा गया है। इसमें तीन नए पुल बनाना शामिल है। ताजा अपडेट के अनुसार चार पैकेज पर काम पूरा भी हो चुका है। यही नहीं दो अन्य पैकेज पर भी निर्माण कार्य 95 फीसद तक पूरा हो चुका है और इस महीने के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा तीन अन्य पैकेज भी इसी साल अक्टूबर-नवंबर तक पूरे हो जाएंगे।

कारगिल की तरफ से ऑल वेदर रोड का हाल

गारगिल की तरफ से 57 किमी की रोड को दो हिस्सों में बांटा गया है। इन दोनों हिस्सों का काम अक्तूबर 2025 तक पूरा हो पाएगा। हालांकि, इस पूरे रोड प्रोजेक्ट के बाकी सभी काम इसी साल पूरे कर लिए जाएंगे।

आसान हो जाएगा टाइगर हिल तक जाना

कारगिल और जांस्कर क्षेत्र में ऑल वेदर सड़क न होने और मजबूत परिवहन ढांचा न रहने की वजह से यात्रा में बड़ी मुश्किलें आती हैं। इस राजमार्ग के बनने से टाइगर हिल, सुरू वैली, कारगिल बांध क्षेत्र, सानी मॉनेस्ट्री के साथ ही पैंगोंग झील तक पहुंच आसान हो जाएगी।

पिछले ही साल केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट के बारें में कहा था, 'यहां का पहाड़ी टेरेन जबरदस्त चुनौतियां पेश करता है। एक तरफ गहरी खाईयां हैं तो दूसरी तरफ सीधे पहाड़। क्षेत्र का कठोर वातावरण, कम पेड़-पौधे और ऑक्सीजन की कमी जैसी चुनौतियां ठंडी जयवायु के साथ कठिनाइयों को और बढ़ा देती हैं। यहां ज्यादातर हिस्से में लोग नहीं रहते हैं और कनेक्टिविटी की भी कमी है।'

इस रोड का काम पूरा होने से सेनाओं को अपने भारी हथियारों के साथ बॉर्डर तक पहुंचने में आसानी होगी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही यह सड़क क्षेत्र के आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article