देश

कपिल सिब्बल के 'इंसाफ' से विपक्ष को जगी उम्मीद, केजरीवाल के बाद अखिलेश ने भी किया समर्थन

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 6, 2023, 07:19 AM IST

Insaaf ke Sipahi : मशहूर वकील और राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने शनिवार को घोषणा की थी कि देश में मौजूद ‘अन्याय’ का मुकाबला करने के लिए वह ‘इंसाफ के सिपाही’ नामक मंच गठित कर रहे हैं। केजरीवाल के बाद अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस के पूर्व नेता का समर्थन किया है।

Image

सपा अध्यक्ष ने सिब्बल के अभियान का समर्थन किया है।

Photo : PTI

Insaaf ke Sipahi : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के अभियान 'इंसाफ के सिपाही' का समर्थन किया है। अभियान का समर्थन करते हुए सपा अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'शासन करने वालों ने जब अन्याय की स्याही फैला रखी हो तो इंसाफ का सिपाही बनना बहुत जरूरी हो जाता है।' सिब्बल के इस अभियान को एक-एक कर विपक्ष के नेताओं का समर्थन मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सिब्बल की इस मुहिम को अपना समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं।

सपा अध्यक्ष ने मुहिम का समर्थन किया

ट्विटर पर अखिलेश ने कहा, 'जब हुक्मरानों ने नाइंसाफी की स्याह स्याही फैला रखी हो तब ‘इंसाफ का सिपाही’ बनना बहुत जरूरी हो जाता है। इंसाफ की इस मुहिम में हम कपिल सिब्बल के साथ हैं।' बता दें कि वरिष्ठ वकील ने शनिवार को अपनी नई मुहिम 'इंसाफ के सिपाही' की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 'अन्याय से लड़ने के लिए वह एक नए मंच की स्थापना कर रहे हैं।' सिब्बल ने विपक्ष के नेताओं एवं मुख्यमंत्रियों से अपने इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

जंतर-मंतर पर बैठक करेंगे सिब्बल

सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए ‘इंसाफ’ मंच और ‘इंसाफ के सिपाही’ नामक वेबसाइट शुरू कर रहे है और इस पहल में वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि वह 11 मार्च को जंतर-मंतर पर इस पहल के संबंध में एक बैठक करेंगे और भारत के लिए एक नयी दृष्टि पेश करेंगे। सिब्बल ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विपक्षी नेताओं और आम लोगों समेत सभी को खुला निमंत्रण है।

केजरीवाल ने दिया अपना समर्थन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सभी से अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए वकील एवं सांसद कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किए गए मंच ‘इंसाफ के सिपाही’ से जुड़ने की अपील की। मशहूर वकील और राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने शनिवार को घोषणा की थी कि देश में मौजूद ‘अन्याय’ का मुकाबला करने के लिए वह ‘इंसाफ के सिपाही’ नामक मंच गठित कर रहे हैं। उन्होंने गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं विपक्षी दलों के अन्य नेताओं से सहयोग की भी मांग की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘यह कपिल सिब्बल साहब की बहुत महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी से इससे जुड़ने की अपील करता हूं और हम मिलकर अन्याय का मुकाबला करेंगे।’
आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

दान चोरी विवाद के बीच राम मंदिर CEO पद के लिए 18 उम्मीदवार, अयोध्या में आज से इंटरव्यू शुरू

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

'इतिहास उन्हें सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा', मनमोहन सिंह पर सोनिया गांधी का आर्टिकल; PM मोदी पर जमकर निशाना

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में आज भी विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ेंगे छात्र, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान, विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल

आज की ताजा खबर, 11 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: झारखंड में आज भी विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ेंगे छात्र, सीएम सोरन ने कहा- मिलकर समस्या का निकालेंगे समाधान, विपक्ष के कुछ लोग बिगाड़ रहे माहौल

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का अभिजीत दीपके ने किया विरोध, अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर

इस खास मौके पर एक ही फ्रेम में दिखे PM मोदी, शरद पवार और अमित शाह; राहुल-प्रियंका-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता भी आए नजर