देश

बाल-बाल बचा एयर इंडिया का विमान; बीच हवा में पक्षी से टकराया, पुणे में लैंडिंग के बाद हो रही जांच

Air India Bird Strike: एयर इंडिया की एक विमान गुरुवार को बाल-बाल बच गई। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2470 बीच हवा में एक पक्षी से टकराया। पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-2470 फ्लाइट को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। विमान की व्यापक जांच हो रही है।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट

Air India Bird Strike: एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को बाल-बाल बच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-2470 जब बीच हवा में थी उस वक्त उससे एक पक्षी टकराया। पुणे में विमान की लैंडिंग के बाद इसकी जानकारी सामने आई। फिलहाल विमान को गहन जांच हो रही है।

फ्लाइट रद्द

पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI-2470 फ्लाइट को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस विमान से एक पक्षी टकराया था जिसका पता आने वाली फ्लाइट के पुणे में सुरक्षित लैंडिंग के बाद चला। विमान की व्यापक जांच हो रही है। एयर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिंल होने की वजह से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

एयरलाइन ने क्या कुछ कहा?

एयर इंडिया ने घटना की जानकारी देते हुए यात्रियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एयरलाइन ने कहा कि असुविधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है। साथ बताया कि अगर कोई यात्री टिकट कैंसिलेशन का विकल्प चुनता है तो उन्हें रिफंड भी दिया जाएगा। यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू सदस्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article