देश

भोपाल से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में अचानक क्या हुआ? फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हलक में आई 140 यात्रियों की जान!

Air India Flight Technical Issue: भोपाल से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की रविवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में लगभग 140 यात्री सवार थे।

Image

एयर इंडिया विमान में आई तकनीकी खराबी (फाइल फोटो)

Air India Flight Technical Issue: भोपाल से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की रविवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI1886 को तकनीकी समस्या के चलते जयपुर डायवर्ट किया गया। इस विमान में लगभग 140 यात्री सवार थे।

फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग

समाचार एजेंसी एएनआई ने एयर इंडिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि AI1886 फ्लाइट की जयपुर में सुरक्षित लैंडिंग हुई और फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटस्टेट्स के मुताबिक, फ्लाइट AI1886 ने भोपाल राजा भोज एयरपोर्ट से सुबह 8:26 बजे टेकऑफ किया, जिसकी लगभग 9:40 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों को विमान से उतारा गया।

क्यों डायवर्ट की गई फ्लाइट

एयर इंडिया की फ्लाइट में टेकऑफ के बाद तकनीकी समस्या महसूस की गई जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

एयरलाइन ने कहा कि विमान की जांच सुरक्षा मानकों के तहत की जा रही है। इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया ने खेद जताया है। यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य दिल्ली पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। एयर इंडिया ने बताया कि जयपुर में उसकी ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता और जरूरी सहयोग उपलब्ध करा रही है।

अलायंस एयर के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले, अलायंस एयर के एक विमान ने इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की। अलायंस एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और इंजीनियरों की एक टीम मामले की जांच कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article