Flight Emergency Landing: लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की एक फ्लाइट में टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते रविवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस फ्लाइट में लगभग 270 यात्री सवार थे।
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह करीब 8:20 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया था और इसके कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी समस्या सामने आई।
हवा में चक्कर काटता रहा विमान
तकनीकी समस्या सामने आने के बाद क्रू मेंबर्स ने विमान को लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक तुमकुरु के आसपास हवा में चक्कर लगाया और फिर सुरक्षा के मद्देनजर उसे वापस बेंगलुरु लाने का फैसला किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के प्रोडक्शन को मिलेगी नई रफ्तार, HAL को मिले 3 और F404 इंजन
बीआईएएल के सूत्रों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा एहतियात के तौर पर विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाया गया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल तकनीकी खामी की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में एयरलाइन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
