देश

Video : 'घंटा बजाने वाला UP का CM बन गया', योगी आदित्यनाथ पर AIMIM नेता का विवादित बयान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2023, 12:00 PM IST

AIMIM leader Shaukat Ali : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता शौकत अली योगी सरकार पर हमलावर रहे हैं। पत्थरबाजी एवं हिंसा के मामलों में होने वाली प्रदेश सरकार की कार्रवाई उनके निशाने पर रही है। वह प्रदेश सरकार पर एक समुदाय के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा चुके हैं।


Shaukat Ali :ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता शौकत अली ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में विवादित बयान दिया है। उत्तर प्रदेश में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'घंटा बजाने वाला मंदिर का पुजारी उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री है। उसके मुंह से निकली हुई बात कानून बन जा रही है। कोर्ट से आरोपी दोषी साबित नहीं हुआ कि उसके पहले उसका घर गिरा दिया जा रहा है।' एक जनसभा में लोगों को भड़काते हुए अली ने कहा कि यूपी में कानून का राज नहीं बल्कि योगी का राज चलता है। कभी भी मुसलमानों के घर गिरा दिए जाते हैं।

अली पर दर्ज हो चुका है केस

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता योगी सरकार पर हमलावर रहे हैं। पत्थरबाजी एवं हिंसा के मामलों में होने वाली प्रदेश सरकार की कार्रवाई उनके निशाने पर रही है। वह प्रदेश सरकार पर एक समुदाय के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा चुके हैं। शौकत अली का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री ही सब फैसले करेंगे तो अदालत का क्या काम। बता दें कि विवादित बयानों के लिए अली के खिलाफ पहले केस दर्ज हो चुका है। गत अक्टूबर में विवादित बयान को लेकर अली के खिलाफ संभल में केस दर्ज हुआ। आरोप लगा कि एक कार्यक्रम के दौरान एआईएमआईएम नेता ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली बातें कहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!