देश

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खुली रहेंगी दिल्ली AIIMS में OPD सेवाएं

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 21, 2024, 12:12 PM IST

AIIMS OPD Service : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर कुछ सरकारी विभागों में आधे दिन की छुट्टी और स्कूलों में बंदी के बीच 22 जनवरी को AIIMS में ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी।

Image

22 जनवरी को खुली रहेंगी दिल्ली AIIMS की ओपीडी सेवाएं

AIIMS OPD Service on Ram Mandir Pran Pratishtha : 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान AIIMS में ओपीडी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी, बताया जा रहा है कि मरीजों को किसी भी असुविधा से बचाने और मरीज की देखभाल को सुविधाजनक बनाने के लिए मरीजों की देखभाल के लिए बाह्य रोगी विभाग (OPD) खुला रहेगा।

जो आदेश पहले जारी हुआ था उसमें सभी ओपीडी सेवाओं को 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक के लिए बंद करने को कहा गया था जिसे अब वापस ले लिया गया है, एम्स की ओर से हाफ डे वाले फैसले का काफी विरोध हुआ था।

रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी असुविधा से बचने और रोगी देखभाल की सुविधा के लिए नियुक्ति वाले रोगियों की देखभाल के लिए ओपीडी सेवाएं खुली रहेंगी। सभी महत्वपूर्ण क्लिनिकल केयर सर्विसेज चालू रहेंगी। सभी केंद्र प्रमुखों, विभागों के प्रमुखों, इकाइयों और शाखा अधिकारियों से अनुरोध है कि वे इसे अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दें।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article