देश

क्वाड मीटिंग से पहले जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री से की फोन पर बात; इन मुद्दों पर हुई बातचीत

Quad Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी में होने वाली 'क्वाड' समूह की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गुरुवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ फोन पर बातचीत की। इसके अलावा, जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी फोन पर बातचीत की।

Image

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग (बाएं) और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (दाएं) (फाइल फोटो साभार: @DrSJaishankar)

Photo : Twitter

Quad Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी में होने वाली 'क्वाड' समूह की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गुरुवार को अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग (Penny Wong) के साथ फोन पर बातचीत की। जयशंकर, वोंग, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो नवंबर में भारत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की तैयारियों के तहत व्यापक वार्ता करेंगे।

जयशंकर ने क्या कुछ कहा?

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग के साथ आज सुबह अच्छी चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे द्विपक्षीय सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।’’

क्वाड में कौन-कौन से देश हैं शामिल?

क्वाड में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। यह एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन के एजेंडे पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श होने की संभावना है।

जयशंकर ने कतर के PM से भी की बात

शिखर सम्मेलन में समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। इसके अलावा, जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से भी फोन पर बातचीत की। अल थानी कतर के विदेश मंत्री भी हैं। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अल थानी के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। क्षेत्रीय स्थिति के उनके आकलन की सराहना की। हमारे द्विपक्षीय एजेंडे पर चर्चा हुई।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ