देश

VIDEO:बाढ़ से बेहाल पंजाब, कमर तक पानी और हाथों में धान... किसानों का दर्द सुनने खेतों में उतरे 'मामा' शिवराज

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य के पांच सबसे अधिक प्रभावित जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मंत्री को सौंपी। राज्यपाल ने कृषि मंत्री को इन क्षेत्रों की जमीनी हकीकत से भी अवगत कराया।

Image

पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Punjab Flood: पंजाब इस समय दशकों में अपनी सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। राज्य में सतलुज, व्यास और रावी नदियां उफान पर हैं। बाढ़ से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ में 1.75 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। राज्य के ज्यादातर इलाकों में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ से 1698 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान धान एवं गन्ने की फसल को हुआ है। बाढ़ की इस विभीषिका के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे और जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित किसानों से भी बात की।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्य के पांच सबसे अधिक प्रभावित जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मंत्री को सौंपी। राज्यपाल ने कृषि मंत्री को इन क्षेत्रों की जमीनी हकीकत से भी अवगत कराया और जीवन, संपत्ति, फसलों तथा बुनियादी ढांचे को हुए व्यापक नुकसान तथा राज्य सरकार द्वारा विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की जानकारी दी।

कपूरथला के गांव गए चौहान

चौहान अपने एक दिन के दौरे पर अमृतसर पहुंचे और उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं का आकलन किया। यहां से उन्होंने गुरदासपुर और कपूरथला के गांवों का दौरा किया और उसके बाद केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने राज्य को शीघ्र राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

मुश्किल दौर से गुजर रहा पंजाब, खेत जलमग्न

अमृतसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि देश और मानवता की सेवा में पंजाबी हमेशा सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन आज पंजाब बाढ़ के कारण मुश्किल दौर से गुज़र रहा है और कई गांव प्रभावित हैं, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खेत जलमग्न हो गए हैं।’ उन्होंने कहा कि केंद्र इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों के साथ पूरी तरह खड़ा है। चौहान ने कहा, ‘मुझे प्रधानमंत्री ने पंजाब भेजा है। हम हालात का जायज़ा लेंगे और लोगों से बात करेंगे।’

पंजाब में कई विभागों की टीम पहुंची

चौहान ने बताया कि बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को दो केंद्रीय दल भी पंजाब पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन केंद्रीय दलों में कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, ऊर्जा, वित्त और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये दल स्थिति का आकलन करेंगे और केंद्र को एक विस्तृत रिपोर्ट देंगे। चौहान सबसे पहले अमृतसर ज़िले के अजनाला में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और किसानों से बातचीत की। पानी में डूबे एक खेत में एक किसान से बातचीत करते हुए चौहान ने स्थिति का जायजा लिया।

रंधावा गांव में राज्यपाल ने चलाया ट्रैक्टर

बाद में, वह गुरदासपुर जिले के धर्मकोट रंधावा गांव पहुंचे। वह पंजाब भाजपा अध्यक्ष जाखड़ द्वारा चलाए जा रहे ट्रैक्टर पर सवार थे। फिर वह घुटनों से भी ज़्यादा गहरे पानी में डूबे खेतों में घुसकर धान की फ़सल का जायज़ा लेने गए। उन्होंने कहा, ‘नुकसान साफ़ दिख रहा है। फ़सल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। खेत पानी में डूब गए हैं।’उन्होंने कहा कि रावी नदी से आई गाद खेतों में जमा हो गई है और इससे अगली फसल के लिए संकट पैदा हो जाएगा।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?