देश

राम रहीम के दर पर नेता मंडली! पहले डिप्टी स्पीकर का सजदा, फिर विधायक और मेयर ने लगाई हाजिरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 06:43 AM IST

पैरोल पर जेल से बाहर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मिलने के लिए नेताओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब जींद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा भी राम रहीम के सत्संग में नजर आए।

Image

राम रहीम के सत्संग में पहुंचे BJP विधायक कृष्ण मिड्डा, कहा- 'गुरु महाराज अच्छी शिक्षा देते हैं.. इसमें गलत क्या'

Photo : Times Now Digital

Ram Rahim: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। रेप के दोषी बाबा राम रहीम के सत्संग में अब जींद से BJP विधायक कृष्ण मिड्डा नजर आए। कृष्ण मिड्डा ना सिर्फ राम रहीम के सत्संग (Satsang) में शामिल हुए बल्कि बार बार बड़े सम्मान से उसे गुरु महाराज कहते सुनाई दिए। इसस पहले सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर (Deputy Speaker) और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा और करनाल मेयर रेणु बाला के पहुंचने पर भी भारी विवाद हुआ था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा भी था। मगर इस विवाद के बीच बीजेपी विधायक (MLA) के पहुंचने का ये मामला गर्मा सकता है।

पहले भी नेता लगा चुके हैं यहां हाजिरी

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें दिख रहा है कि पहले राम रहीम के सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा पहुंचे। इसके बाद हिसार के मेयर गौतम सरदाना की पत्नी और करनाल मेयर रेणु बाला राम रहीम के दरबार में सजदा करने पहुंच जाती हैं। इस वजह से हरियाणा बीजेपी में इस पर घमासान मचा हुआ है दूसरी ओर विपक्ष इसे लेकर बीजेपी की आलोचना भी कर रहा है।

राम रहीम को मिली है पैरोल

दरअसल बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल दिए जाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को अगस्त 2017 में 2 महिला शिष्यों से बलात्कार के लिए दोषी ठहराया गया था, और हाल ही में उन्हें 40 दिनों के लिए पैरोल दी गई थी। 20 साल की जेल की सजा काट रहे राम रहीम को पैरोल उस समय मिली है जब भाजपा शासित हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट पर कुछ दिनों पर उप चुनाव होना है और पैरोल को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article