Home Ministry Bomb Threat: दिल्ली के स्कूलों के बाद अब गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद मौके पर बम स्क्वायड और पुलिस की टीम मौजूद है, बताया जा रहा है कि ये धमकी ईमेल के जरिए मिली, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
वहीं पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक टीम मौके पर जांच कर रही हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को दोपहर में मामले की जानकारी मिली थी पर पुलिस और सर्चिंग टीम को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।
गौर हो कि हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी इस मामले में पुलिस और अन्य जांच एजेंसी जुटी हैं। पुलिस को धमकी देने वाले ई-मेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह है।ई-मेल कथित तौर पर 'मेल डॉट आरयू' सर्वर से भेजे गए, जिसमें दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं।
वहीं देश के 10 से ज्यादा इंटरनेशनल और डोमेस्टिक एयरपोर्ट को भी धमकी भरे मिले थे इसके अलावा इससे पहले दिल्ली के अस्पतालों को ऐसी ही धमकी मिल चुकी है वहीं चार शहरों- लखनऊ, अहमदाबाद, कानपुर और जयपुर के स्कूलों में भी बम की धमकी मिल चुकी है।
