देश

आप नेता सोमनाथ भारती ने लिया यू-टर्न, सिर मुंडवाने से किया इनकार, मोदी की जीत को लेकर दी ये दलील

सोमनाथ ने कहा, मैंने कहा था कि अगर मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। हालांकि, वह अपने दम पर नहीं जीते हैं, उन्होंने अपने गठबंधन के समर्थन से बहुमत हासिल किया है।

Image

सोमनाथ भारती

Somnath Bharti: नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने पर सिर मुंडवाने का ऐलान वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने अब अपना वादा पूरा करने से इनकार कर दिया है। भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी का तीसरा कार्यकाल केवल उनका अपना नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी दलों के सम्मिलित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा, मैंने कहा था कि अगर मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए चुने गए तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। हालांकि, वह अपने दम पर नहीं जीते हैं, उन्होंने अपने गठबंधन के समर्थन से बहुमत हासिल किया है।

आप नेता ने कहा, मैं अपने शब्दों पर कायम हूं। अगर वह अपने दम पर नहीं जीते हैं, तो यह उनकी जीत नहीं है। इसलिए, जैसा कि मैंने कहा, अगर वह स्वतंत्र रूप से नहीं जीते हैं, तो मैं अपना सिर नहीं मुंडवाऊंगा।

क्या कहा था सोमनाथ?

आम आदमी पार्टी के नेता ने एक जून को एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत मिलने के अनुमान पर कहा था कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे और यदि ऐसा वह तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे। भारती ने एक्स पर लिखा था, अगर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात लिखकर रख लीजिए। 4 जून को सभी एग्जिट पोल्स गलत साबित होंगे और मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। दिल्ली में सभी सात सीटें इंडिया गठबंधन को मिलेंगी। मोदी का डर एग्जिट पोल्स को उन्हें हारते हुए दिखाने की अनुमति नहीं दे रहा। इसलिए हम सबको वास्तविक नतीजों का इंतजार करना चाहिए जो 4 जून को आएंगे। लोगों ने भाजपा के खिलाफ बढ़चढ़कर वोट किया है।' हालांकि उनका दावा गलत साबित हुआ और दिल्ली में आप को एक भी सीट नहीं मिली।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article