देश

गोपाल इटालिया के समर्थन में उतरे राघव चड्ढा, कहा- पाटीदार आंदोलन का बदला ले रही है BJP

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 07:08 PM IST

Gopal Italia: राघव चड्ढा ने कहा कि अगर गोपाल इटालिया ने किसी के बारे में कोई भी आपित्तजनक शब्द कहा हो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनको जेल में डालो, लेकिन वह जिन सवालों का जवाब पूछ रहे हैं उनका उत्तर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई जवाब नहीं है, इसलिए कह रहे हैं गोपाल इटालिया का पुराना वीडियो देख लो और बीजेपी को वोट दे दो।

KEY HIGHLIGHTS
  1. गोपाल इटालिया के समर्थन में उतरी आम आदमी पार्टी
  2. गोपाल इटालिया से पाटीदार आंदोलन का बदला ले रही है बीजेपी- राघव चड्ढा
  3. आप के तमाम नेताओं के फोन रिकॉर्ड करती है गुजरात सरकार- राघव चड्ढा

Gopal Italia: गुजरात पहुंचे आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा (Raghav Chadha)ने सोमवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। राघव चड्ढा ने कहा कि क्या गोपाल इटालिया पर बीजेपी इसलिए हमलावर है, क्योंकि वो पटेल हैं और पाटीदार समाज से आते हैं? साथ ही कहा कि कुछ साल पहले गुजरात में पाटीदार समाज ने बीजेपी के खिलाफ एक बहुत बड़ा आंदोलन किया था, क्या बीजेपी आज उसी आंदोलन का बदला पाटीदार नेता गोपाल इटालिया से लेना चाहती है?

गोपाल इटालिया से पाटीदार आंदोलन का बदला ले रही है बीजेपी- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि अगर गोपाल इटालिया ने किसी के बारे में कोई भी आपित्तजनक शब्द कहा हो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनको जेल में डालो, लेकिन वह जिन सवालों का जवाब पूछ रहे हैं उनका उत्तर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब, महंगाई और बेरोजगारी पर कोई जवाब नहीं है, इसलिए कह रहे हैं गोपाल इटालिया का पुराना वीडियो देख लो और बीजेपी को वोट दे दो। राघव चड्ढा ने कहा कि पिछले 27 सालों में बीजेपी नेताओं ने हजारों करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली है। राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम भूपेंद्र पटेल से लेकर सीआर पाटिल तक सभी बीजेपी नेता कांग्रेस के बैनर नहीं फाड़ते, कांग्रेस के मुद्दों पर टिप्पणी भी नहीं करते, केवल आम आदमी पार्टी के बैनर फाड़ते हैं।

आप के तमाम नेताओं के फोन रिकॉर्ड करती है गुजरात सरकार- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि पीएम मोदी के सौराष्ट्र दौरे के कारण हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात सरकार आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं के फोन रिकॉर्ड करती है। आने वाली हार से इतना डर? साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी 7 साल के दिल्ली के काम पर वोट मांगती है। क्या बीजेपी गुजरात के 27 साल के काम पर वोट मांगेगी? राघव चड्ढा ने कहा कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल के डर से अघोषित आपातकाल लग गया है। हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जाता है, हमारे होर्डिंग फाड़े जाते हैं, कार्यक्रम स्थल पर बुलडोजर चलाया जाता है। राघव चड्ढा ने कहा कि ये बीजेपी का खौफ है।

वहीं कांग्रेस पर हमला करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि चुनाव गुजरात में और केरल में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। साथ ही कहा कि कांग्रेस बीजेपी को नहीं हरा सकती। गुजरात की जनता जानती है कि कांग्रेस को वोट देना वोट बर्बाद करने जैसा है। राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस अब कमजोर हो गई है। कांग्रेस को अब आईसीयू में इलाज की जरूरत है। कांग्रेस भारत की राजनीति नहीं जानती। गुजरात में आम आदमी पार्टी न केवल प्रचार कर रही है, बल्कि आईबी की रिपोर्ट से भी दावा कर रही है कि चुनाव के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश