देश

असम चुनाव तारीखों के ऐलान के बीच देखें आम आदमी पार्टी ने किस-किस को दिया टिकट

Assam Assembly Polls: आम आदमी पार्टी ने रविवार को 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने राज्य उपाध्यक्ष अनुरुपा डेकाराजा सहित 14 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की।

Image

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

Assam Assembly Polls: आम आदमी पार्टी ने रविवार को 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने राज्य उपाध्यक्ष अनुरुपा डेकाराजा सहित 14 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। सूची में शामिल सभी निर्वाचन क्षेत्र ब्रह्मपुत्र घाटी में स्थित हैं।

किस-किस को मिली टिकट

डेकाराजा गुवाहाटी सेंट्रल सीट से और रेणुका तिमुंगपी बोकाजान से चुनाव लड़ेंगी। आप के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा द्वारा जारी सूची में नामित अन्य उम्मीदवारों में अच्युत दास (नाओबोइचा), तपन गोगोई (शिवसागर), जाहिदुल इस्लाम खान (चेंगा), रंजीत बोरो (नदुआ), पल्लव सैकिया (टीटाबोर) और जिन्ना आमीर हुसैन (पूर्वी गोलपारा) शामिल हैं।

असम विधानसभा में अभी तक अपना खाता भी नहीं खोल पाने वाली आम आदमी पार्टी यहां किसी अन्य विपक्षी दल के साथ गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ेगी।

किसकी कितनी है ताकत?

वर्तमान में 126 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा की ताकत 64 है, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (AGP) के पास 9 विधायक, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के पास सात और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के पास तीन सदस्य हैं।

विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के 15 सदस्य और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) का एक विधायक है। एक निर्दलीय विधायक भी है।

असम में कब होंगे चुनाव?

चुनाव प्रक्रियातारीख
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि23/03/2026
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि24/03/2026
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि26/03/2026
कब होगा मतदान09/04/2026
मतगणना की तिथि04/05/2026
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को असम, पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 15वीं असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है, जिससे पहले चुनाव संपन्न कराना जरूरी है। ऐसे में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होगा, जबकि 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article