LIVE
आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर, 2022: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर और फिर...
आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर, 2022: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर और फिर...
OCT 06, 2022 23:57 IST
भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 29 दिन हो गए। यह यात्रा अभी कर्नाटक से गुजर रही है। मांड्या में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इसी बीच इस यात्रा में कांग्रेस के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पूरी खबर पढ़ें
OCT 06, 2022 20:22 IST
Thailand Shooting : 33 लोगों को मारकर भी नहीं भरा 'दरिंदे' का मन, घर जाकर पत्नी और बेटी को भी मार डाला
पूर्वोत्तर थाईलैंड के एक डे केयर सेंटर में गुरुवार को एक पूर्व पुलिसकर्मी ने गोलीबारी की। जिसमें अब तक 37 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर बच्चे थे। बाद में हमलावर ने खुद की जान लेने से पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें
OCT 06, 2022 20:16 IST
अगले साल आबादी मे चीन को पीछे छोड़ देगा भारत ! जनसंख्या पर भागवत के बयान के बीच जानें हकीकत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के दशहरे के मौके पर जनसंख्या पर दिया गया बयान चर्चा में हैं। उन्होंने इस मौके पर भारत के लिए एक समग्र जनसंख्या नीति को जरूरी बताया है। जिसमें उनका आशय ऐसी नीति से है जो सभी धर्मों, संपद्रायों पर समान रूप से लागू हो। जिसमें धर्म आधारित जनसंख्या के 'असंतुलन' का मामला नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनके बयान के आने के बाद से ही उस प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 06, 2022 16:45 IST
लंदन में लीवरपुल स्ट्रीट स्टेशन के पास चाकूबाजी
मध्य लंदन में लीवरपुल स्ट्रीट स्टेशन के पास वारदात में तीन लोगों पर चाकू से हमला हुआ है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 06, 2022 16:14 IST
नेपाल में सड़क हादसा
नेपाल के बारा जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए।
OCT 06, 2022 15:30 IST
वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई भैंस
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार होने से बच गई। मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलने वाली यह ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे वटवा स्टेशन के समीप जब पहुंची तो इसके आगे भैंसें आ गईं। इसकी वजह से ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि, किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2022 14:41 IST
राष्ट्रपति पर दिए भद्दे बयान को लेकर घिरे Udit Raj
उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिया गया विवादित बयान उनके गले की फांस बनता जा रहा है। अब उदित राज को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा है और राष्ट्रपति पर दिए गए अपने बयान से माफी मांगने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2022 13:51 IST
थाईलैंड में गोलीबारी
थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं। थाईलैंड एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से रॉयटर्स ने ये जानकारी दी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2022 13:06 IST
विजय नायर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले के सिलसिले में व्यवसायी विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नायर को पहले छह अक्टूबर तक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेजा गया था।
OCT 06, 2022 12:12 IST
अंबानी परिवार को धमकी देने वाला गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल के मामले में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपियों के साथ मुंबई लौट रही है। आगे की जांच जारी है।
OCT 06, 2022 11:28 IST
भारत में बने इन 4 कफ सिरप 'जहरीले'
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एक भारतीय फार्मा कंपनी के कफ सिरप से गांबिया में 66 बच्चों की मौत हो गई है। इन सिरप को लेकर WHO ने चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 06, 2022 10:43 IST
रुपया चार पैसे गिरकर 81.66 पर आया
बाजार में अत्यधिक अस्थिरता के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 81.66 पर आ गया। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपये पर दबाव देखा गया।
OCT 06, 2022 09:55 IST
अपहृत सिख परिवार की हत्या
अमेरिका में जिस सिख परिवार का अपहरण हो गया था, अब उनकी लाश मिली है। इसमें एक आठ साल की बच्ची भी शामिल है। पूरी खबर पढ़ें
OCT 06, 2022 09:56 IST
भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी शामिल
कर्नाटक में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। इस दौरान उनके साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखा। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2022 08:57 IST
मेक्सिको में गोलीबारी
मेक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन में भयंकर गोलीबारी की खबर है। इस हमले में शहर के मेयर सहित 18 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने भी हमलावरों पर जवाबी कार्रवाई की है, लेकिन हमलावर भागने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर
OCT 06, 2022 08:44 IST
यूपी में रेप के बाद हत्या
उत्तर प्रदेश के नगला शीशम गांव में एक लड़की के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई है। पीड़िता का शव घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है।
OCT 06, 2022 08:42 IST
भारत में कोरोना
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना के 2,468 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 17 और लोगों की मौत इस कोरोना के कारण हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.07 प्रतिशत शामिल है।
OCT 06, 2022 08:39 IST
मूर्ति विसर्जन के दौरान आठ की मौत
पश्चिम बंगाल में बुधवार की रात देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान नदी में अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोग डूब गए हैं। साथ ही कई अन्य लापता हैं।
OCT 06, 2022 08:38 IST
भारत जोड़ो यात्रा से आज जुड़ेंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी। आज की यात्रा पांडवपुरा तालुक से सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और शाम 7 बजे नागमंगला तालुक पर समाप्त होगी।
OCT 06, 2022 08:35 IST
केरल में बड़ा सड़क हादसा
केरल के पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी में केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस एक दूसरी बस से टकरा गई। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 38 लोग घायल हो गए हैं।
