दुनिया

Thailand shooting: अंधाधुंध फायरिंग कर पूर्व पुलिस अफसर ने 24 बच्चों समेत 35 को मार डाला, खुद को भी मारी गोली

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 07:54 PM IST

एक पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं। हमलावर की पहचान एक पूर्व पुलिस अधिकारी के रूप में की गई है। हमलवार ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मरने वालों की संख्या में वृद्धि भी हो सकती है।

Image

थाईलैंड में गोलीबारी (फोटो- Thai CIP)

दुनिया भर के कई देशों में हाल फिलहाल के दिनों में गोलबारी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। अमेरिका में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। मेक्सिको में भी बुधवार को मास शूटिंग का मामला सामने आया था, अब थाईलैंड में भी ऐसी ही घटना सामने आई है।

थाईलैंड के पूर्वोतर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी का मामला सामने आया है। थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में एक बाल दिवस देखभाल केंद्र में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 35 लोग मारे गए। मरने वालों में 24 बच्चे शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इससे पहले कहा गया था कि इस हमले में 20 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने रॉयटर को पुष्टि की कि बंदूकधारी ने घटना के बाद अपनी पत्नी, बच्चे और खुद को भी मार डाला है। 35 मौतों के अलावा कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से थाईलैंड में लोग दशहत में हैं। जिस पुलिस के पूर्व अफसर को हमलावर बताया जा रहा है, उसे ड्रग्स की लत के कारण सेवा से हटा दिया गया था।

जिला अधिकारी जिदापा बूनसोम ने रॉयटर को बताया कि जब बंदूकधारी दोपहर के भोजन के समय आया तो लगभग 30 बच्चे केंद्र में थे। जिदापा ने कहा कि हमलावर ने पहले आठ महीने की गर्भवती शिक्षिका सहित चार या पांच कर्मचारियों को गोली मारी थी। शुरूआत में लगा कि पटाखे चलाए गए हैं, लेकिन अगले ही पल साफ हो गया कि ये हमला है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article