देश

भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में राहुल गांधी के साथ सावरकर, कांग्रेस बोली- यह शरारती तत्वों का काम, करेंगे केस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:35 PM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर्नाटक से गुजर रही है। मांड्या में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। दूसरी ओर राहुल गांधी के पोस्टर में सावरकर नजर आए। इस पर कांग्रेस ने कहा कि यह शरारती तत्वों का काम है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

Image

कांंग्रेस को पोस्टर पर सावरकर

Photo : Twitter

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 29 दिन हो गए। यह यात्रा अभी कर्नाटक से गुजर रही है। मांड्या में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इसी बीच इस यात्रा में कांग्रेस के पोस्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। मांड्या के पोस्टर में राहुल गांधी, कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की तस्वीरों के साथ हिंदुत्व के विचारक विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर दिखाई गई।

पोस्टर लगाने का श्रेय कांग्रेस के शांति नगर विधायक नलपद अहमद हरिस को दिया गया। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हरिस ने कहा कि मैंने नहीं लगवाया यह पोस्टर। उन्होंने कहा कि यह शरारती लोगों की हरकत है। उन्होंने कहा कि इस पोस्टर को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

इससे पहले 21 सितंबर को, केरल में भारत जोड़ो यात्रा पोस्टर में सावरकर को अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ दिखाया गया था। बाद में कांग्रेस ने पोस्टर पर सावरकर की तस्वीर के ऊपर महात्मा गांधी की तस्वीर लगा दी।

Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के पोस्टर में सावरकर

पदयात्रा के दौरान की सोनिया गांधी और राहुल से जुड़ी कई तस्वीरों को कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के असर वाले क्षेत्र मांड्या में राहुल गांधी और अन्य भारत यात्रियों ने सुबह के समय पदयात्रा की शुरुआत की तो उनके साथ सोनिया गांधी भी पैदल चलीं। वह करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं और फिर वाहन के जरिये इसका हिस्सा बनी रहीं। वह दो घंटे से अधिक समय तक यात्रा में शामिल रहीं।

Rahul Gandhi, Sonia Gandhi

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ सोनिया गांधी

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोग जब पैदल चल रही थीं तो सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा खड़े नजर आए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहीं सोनिया गांधी भले ही करीब एक किलोमीटर पैदल चली हों, लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्साह और बढ़ गया।

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 07 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इन दिनों यह यात्रा कर्नाटक में है। यात्रा का समापन अगले साल की शुरुआत में कश्मीर में होगा। इस यात्रा में कुल 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। कांग्रेस ने राहुल समेत उन 119 नेताओं को भारत यात्री नाम दिया है जो पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश