
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 6 मई 2024 : पीएम मोदी का सबसे इमोशनल इंटरव्यू, 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर, दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर बैन आतंकी संगठन से फंडिंग का आरोप
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 6 मई 2024 और बड़ी खबरें: टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि "मोदी के आधार पर देश चले, यह मोदी कभी नहीं चाहेगा।" टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्राथमिकता से लेकर विपक्ष के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया वहीं लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर किया है। पार्टी ने यहां अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। अब नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नरेश उत्तम फिलहाल फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं वहीं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और पूर्व कुलपतियों समेत 181 शिक्षाविदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विश्वविद्यालय के प्रमुख पद की नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में झूठ फैलाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की उधर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 93 सीटों पर प्रचार थम गया है। इन सीटों पर 7 मई यानी कल वोटिंग होनी है। तीसरे चरण में डिंपल यादव, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया जैसे दिग्गज मैदान में हैं। वहीं, एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद पार्टी ने उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इजराइल-हमास जंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। गाजा में मिसाइल हमले के बाद इजराइल ने केरेम शालोम क्रॉसिंग को बंद कर दिया है, वहीं अल जजीरा ने भी इजराइल में अपना संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है देश-दुनिया की सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ...
PM Modi Interview