NIA Investigation against Kejriwal: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढती दिख रही हैं, आम आदमी पार्टी (AAP) पर बैन संगठन सिख फॉर जस्टिस (Sikh for Justice) से 16 मिलियन डॉलर की फंडिंग का आरोप लगा है इसके बाद दिल्ली LG ने NIA जांच की सिफारिश की है।
सिख फॉर जस्टिस से फंडिंग मामले पर आम आदमी पार्टी (AAP) मुश्किल में आती दिख रही है।
माना जा रहा है कि इससे दिल्ली सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ेंगी, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक AAP को 16 मिलियन डॉलर की फंडिंग का आरोप लगा है।
आतंकवादी संगठनों से जुड़े स्रोतों से फंडिंग के गंभीर आरोपों को किया है रेखांकित
रिपोर्ट में कहा गया है कि ये धनराशि कथित तौर पर देवेन्द्र पाल भुल्लर की रिहाई को सुविधाजनक बनाने और खालिस्तान समर्थक भावनाओं को बढ़ावा देने के बदले में प्रदान की गई थी। सिफ़ारिश में स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए आतंकवादी संगठनों से जुड़े स्रोतों से फंडिंग के गंभीर आरोपों को रेखांकित किया गया है।
'इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच सहित जांच की आवश्यकता है'
केंद्रीय गृह सचिव को अपनी सिफारिश में, सक्सेना ने कहा है कि चूंकि शिकायत एक मौजूदा मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई है और एक प्रतिबंधित चरमपंथी संगठन से प्राप्त राजनीतिक फंडिंग से संबंधित है, 'शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच सहित जांच की आवश्यकता है।'
