
ताजा खबर 5 दिसंबर 2023 : DMK सांसद सेंथिल कुमार के विवादित बोल, स्कूलों में एडमिशन को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 दिसंबर और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 5 दिसंबर (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : मिचौंग को लेकर बताया गया कि मौसम प्रणाली के कारण 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक अगले तीन दिन में आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान दोहराया है वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को राजधानी जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोगामेड़ी को गंभीर हालत में अस्पलात में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने मदरसों के शिक्षकों को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया है। सरकार ने उन सभी मदरसों के शिक्षकों व कर्मचारियों की शैक्षिक योग्यता की जांच के आदेश दिए हैं जिन्हें अब तक सरकारी मदद मिलती रही है। सरकार ने उनको उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति को भी जांचने के आदेश दिए हैं वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता की खुशफहमी में रह सकते हैं लेकिन लोगों को उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहना चाहिए क्योंकि 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री ट्विटर पर एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।