दिल्ली

Advertising in Metro:डीएमआरसी की पहल, शुरू करेगा ट्रेन में ऑडियो विज्ञापन

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 5, 2023, 10:30 PM IST

Advertising in Delhi Metro:दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली दिल्ली मेट्रो में अब ऑडियो विज्ञापन भी शुरू होने वाले हैं।

Image

वायलेट लाइन पर छह ट्रेनों में शुरुआती परियोजना के रूप में ऑडियो विज्ञापन शुरू होंगे

दिल्ली मेट्रो रेल निगम वायलेट लाइन पर छह ट्रेनों में शुरुआती परियोजना के रूप में ऑडियो विज्ञापन (Audio Advertising) शुरू करेगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी, उन्होंने बताया कि ये विज्ञापन इस महीने से कश्मीरी गेट और बदरपुर बॉर्डर के बीच चलने वाली ट्रेनों पर एक साल के लिए प्रसारित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नई सुविधा को आवश्यक सेवा उद्घोषणाओं के साथ सहजता से संचालित करने के लिए सोच-समझकर डिजाइन किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों के लिए कुल मिलाकर मेट्रो में सफर का अनुभव अच्छा रहे।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने कहा, 'ये ऑडियो विज्ञापन यात्रा में एक सुखद और आकर्षक आयाम जोड़ने को तैयार हैं, जो यात्रियों की दिनचर्या में एक स्वागत योग्य बदलाव लाएंगे।'

उन्होंने कहा, 'प्रायोगिक परियोजना को लेकर मिले फीडबैक के आधार पर, राजस्व पैदा करने वाले इस माध्यम का अन्य लाइनों तक विस्तार किया जा सकता है।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article