देश

'BJP सिर्फ ऐसे राज्यों में चुनाव जीतती है' ...DMK सांसद सेंथिल कुमार के विवादित बोल पर बीजेपी का पलटवार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 6, 2023, 10:44 AM IST

DMK MP Senthil Kumar Controversial Remark: डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि बीजेपी केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में चुनाव जीतती है और वह दक्षिण भारत में नहीं जीत सकती।

Image

डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार के विवादित बोल

Senthilkumar S Controversial Remark: लोकसभा में द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के एक सदस्य ने मंगलवार को हिंदी पट्टी के राज्यों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए विवाद खड़ा कर दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल इन्हीं राज्यों में चुनाव जीत सकती है, दक्षिण भारत में नहीं। भाजपा के नेताओं ने द्रमुक पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह उत्तर भारतीयों के खिलाफ अपने सहयोगी दल के अपमानजनक बयानों से सहमत हैं।

लोकसभा में 'जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक' और 'जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक' पर चर्चा में भाग लेते हुए द्रमुक के डीएनवी सेंथिलकुमार ने कहा, 'इस देश की जनता को सोचना चाहिए कि भाजपा की चुनाव जीतने की शक्ति केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में है जिन्हें हम आमतौर पर *** राज्य कहते हैं।'

हाल में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जहां भाजपा को जीत मिली है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है इन विधानसभा चुनाव परिणामों को कुछ वर्ग द्वारा 'उत्तर-दक्षिण' के विभाजन के रूप में देखे जाने की पृष्ठभूमि में द्रमुक सांसद की टिप्पणी आई हैं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए द्रमुक नेताओं के सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयानों का इस्तेमाल किया था।कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में कर्नाटक में भाजपा से सत्ता छीन ली थी, वहीं तमिलनाडु समेत अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में गैर-भाजपाई दल सरकार चला रहे हैं।

सेंथिलकुमार ने लोकसभा में कहा, 'आप (भाजपा) दक्षिण भारत में नहीं आ सकते। आप देख लीजिए कि केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में चुनाव परिणाम क्या आया। हम वहां बहुत मजबूत हैं।' उन्होंने कहा, 'हमें हैरानी नहीं होगी यदि आप इन सारे राज्यों को केंद्रशासित प्रदेशों में बदलने के विकल्प पर विचार करने लगें ताकि आप परोक्ष रूप से यहां सत्ता में आ सकें। आप वहां पैर जमाने का सपना कभी पूरा नहीं कर सकते।'

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सेंथिलकुमार के बयान की निंदा की

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सेंथिलकुमार के बयान की निंदा करते हुए इसे असंवेदनशील करार दिया। उन्होंने कहा कि द्रमुक की सोच चेन्नई की तरह डूब रही है और द्रमुक का अहंकार इसका प्रमुख कारण होगा।चेन्नई में इस समय चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' की वजह से जगह-जगह जलभराव हो रहा है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'हमारे उत्तर भारतीय मित्रों को पानी-पूरी बेचने वाला, शौचालय बनाने वाला कहकर 'इंडिया' गठबंधन के सांसद अब गौमूत्र शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं।' अन्नामलाई ने कहा कि द्रमुक सांसद संभवत: भूल गए कि दक्षिण भारत में पुडुचेरी में राजग गठबंधन सत्ता में है और कुछ महीने पहले तक कर्नाटक में भी भाजपा सरकार थी।

'क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्रमुक नेता के इस तरह के बयानों का समर्थन करते हैं'

कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्रमुक नेता के इस तरह के बयानों का समर्थन करते हैं।उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'क्या इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी द्रमुक के इस नेता की बात से सहमत हैं, जिसने हिंदी भाषी राज्यों के भारतीयों का अपमान किया है?' रवि ने कहा, 'कांग्रेस और इसके सहयोगी दल कब तक भारतीयों का अपमान करते रहेंगे?'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

'निजी खुशियों से ऊपर राष्ट्रहित', विवेका स्मारक के उद्घाटन पर PM मोदी का युवाओं को संदेश, CM शिवकुमार बोले- देश के साथ खड़ा कर्नाटक

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

कुलगाम आतंकी हमला: हमारी पार्टी द्वारा राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होती हैं ऐसी घटनाएं? फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

'परिसीमन का समर्थन करने वाला 21वीं सदी का 'एट्टप्पन', तमिलनाडु की धरती से राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला

'मोदी सरकार में आया सुरक्षा का स्वर्णिम दौर', शाह ने सराहा डोभाल का नेतृत्व, NSA ने Gen Z को दी सीख, बोले- 'आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं'

'मोदी सरकार में आया सुरक्षा का स्वर्णिम दौर', शाह ने सराहा डोभाल का नेतृत्व, NSA ने Gen Z को दी सीख, बोले- 'आजादी का मतलब मनमर्जी नहीं'

'ना लाठी का डर, ना जेल की फिक्र'... E20 पेट्रोल के खिलाफ 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ 100 समर्थकों संग PM आवास कूच करेंगे केजरीवाल

'ना लाठी का डर, ना जेल की फिक्र'... E20 पेट्रोल के खिलाफ 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ 100 समर्थकों संग PM आवास कूच करेंगे केजरीवाल