
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 5 मई 2024: अयोध्या में भगवान 'रामलला' के दर पर पीएम मोदी, भव्य रोड शो का आयोजन, कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में एचडी रेवन्ना को SIT की हिरासत में भेजा गया
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 5 मई 2024 और बड़ी खबरें : कांग्रेस ने चुनाव आयोग में BJP के तीन प्रमुख नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति के सदस्यों को एक खास उम्मीदवार को वोट नहीं देने के लिए धमकाया जा रहा है वहीं भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। लोकसभा चुनाव-2024 के बीच गुजरात पुलिस की सूरत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश के हिंदू नेताओं और बीजेपी नेताओं को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले आरोपी मोहम्मद शोहेल उर्फ मौलवी अबूबकर टीमोल को सूरत क्राइम ब्रांच ने सूरत के कठौर इलाके से गिरफ्तार किया है वहीं पुंछ में हुए आतंकी हमले में एक जवान की मौत और पांच जवानों के घायल होने के बाद सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। यहां सेना ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है उधर ब्राजील में बारिश कहर बरपा रही है। मूसलाधार बारिश में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों को अपडेट्स...
ICSE 10th, ISC 12th Result 2024