देश

रेसलर Bajrang Punia को बड़ा झटका, NADA ने किया सस्पेंड; जानें क्या रही वजह

Bajrang Punia: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है।

Image

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को NADA ने किया सस्पेंड

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bajrang Punia: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी ने बड़ा झटका दिया है। बजरंग पूनिया को नेशनल एंट्री डोपिंग एजेंसी (NADA) ने अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया है। बजरंग पूनिया ने मार्च में सोनीपत में आयोजित नेशनल ट्रायल्स के दौरान डोप सैम्पल नहीं दिया था, जिसके चलते उनपर यह कार्रवाई की गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग पुनिया ने सोनीपत में आयोजित ट्रायल्स के दौरान अपने यूरीन का सैम्पल देने से इनकार कर दिया था। जब तक बजरंग पुनिया का निलंबन नहीं हटाया जाता तब तक वह किसी भी टूर्नामेंट या ट्रायल्स में भाग नहीं ले पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक 10 मार्च को NADA ने बजरंग पूनिया से अपना सैम्पल देने को कहा था, लेकिन बजरंग पुनिया ने ने ऐसा नहीं किया था। इसलिए NADA ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद WADA ने NADA को सुझाव दिया कि वह बजरंग से नोटिस जारी करके यह जवाब मांगे कि उन्होंने टेस्ट से इनकार क्यों किया। ऐसे में NADA ने 23 अप्रैल को बजरंग पूनिया को नोटिस जारी कर 7 मई तक जवाब देने को कहा था। जब बजरंग NADA को जवाब देंगे, तब जाकर सुनवाई की तारीख तय की जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें