LIVE
ताजा खबर : Taza Khabar, 30 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 30 अप्रैल 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
MAY 01, 2023 00:18 IST
अमेरिका के मिसिसिपी में गोलीबारी में 2 की मौत
अमेरिका में फायरिंग की घटना में कमी नहीं आती दिख रही है। एक के बाद एक फायरिंग की घटना सामने आ रही है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। अब मिसिसिपी में गोलीबारी की खबर है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 23:43 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: पुलिस ने मुठभेड़ में 3 नामी नक्सलियों को किया ढेर
सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद जवानों की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई नक्सलियों के तीन शव बरामद हुए हैं ये मुठभेड़ गढ़चिरौली के अहेरी इलाके में हुई, पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 22:50 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: हर बार गुड्डू मुस्लिम का बॉस मरता है
अतीक अहमद का करीबी सहयोगी रहा गूड्डू मुस्लिम फरार है और पुलिस उसकी और अतीक की पत्नी शाइस्ता की तलाश सरगर्मी से कर रही है, जानिए गुड्डू मुस्लिम की क्राइम हिस्ट्री। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 22:01 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक
कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मैसूर में रोड शो (Mysuru Road Show) किया इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। रोड शो में पीएम मोदी की गाड़ी के सामने मोबाइल फोन फेंका गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है पीएम प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं, जब पीछे से एक मोबाइल उड़ता हुआ उनके सामने आ गिरता है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 21:23 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: आतंकी बनाने के लिए युवाओं को पाक भेजता था अतीक
माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मौत के बाद लगातार एक के बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दोनों को लेकर यूपी एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों भाई मुस्लिम युवाओं को विदेश भेजकर आतंकी संगठन से जोड़ते थे, पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 20:13 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: डोरबेल बजाकर भागे थे लड़के
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक भारतीय मूल के व्यक्ति जिसका नाम अनुराग चंद्रा (Anurag Chandra) है उसको अपने घर के दरवाजे की घंटी बजाकर शरारत करने वाले तीन किशोरों की हत्या करने का दोषी पाया गया है, पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 20:12 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: चीतों की मौत पर बोले WII के पूर्व अधिकारी
कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाए गए चीतों में महीने भर के अंदर दो चीतों की मौत के बाद कई तरह के सवाल उठने लगे, इसे लेकर WII के एक्सपर्ट ने अपनी बात रखी है ,पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 19:06 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: राज निवास सबके लिए है खुला
दिल्ली में केजरीवाल के आवास को लेकर बवाल जारी है। ऑपरेशन शीशमहल में खुलासा हुआ है कि केजरीवाल के शीशमहल के रिनोवेशन पर 45 करोड़ खर्च किए हैं। मकराना की जगह वियतनाम का मार्बल लगाया गया है। पर्दों पर लाखों खर्च किए गए हैं। बाथरूम पर भी लाखों का खर्च हुए है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 18:35 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: 'क्या इस उम्र में ये शोभा देता है?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'जहरीला सांप' वाले बयान पर सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने कहा 'कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी (Mallikarjun Kharge) ने मोदी जी पर टिप्पणी की, क्या इस उम्र में खड़गे जी को ये शोभा देता है?' सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं, भारत का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति को हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए। पढें पूरी खबर
APR 30, 2023 16:45 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: दिल्ली में अतीक अहमद की 100 Crore की संपत्ति
खुलासा हुआ है कि दिल्ली में अतीक की प्रॉपर्टी थी उसकी कीमत करीब की 100 Crore बताई जा रही है, खास बात ये कि इस संपत्ति को जुटाने में एक नेता ने उनकी मदद की जिसकी सहायता से ये संपत्ति खरीदी गई। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 16:28 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: किराने की दुकान या फिर मैनहोल?
लुधियाना जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम यह पता लगाएगी कि किस गैस का रिसाव हुआ और इसका स्रोत एवं कारण क्या था। उन्होंने कहा कि चूंकि, यह बेहद घनी आबादी वाला इलाका है, इसलिए तत्काल प्राथमिकता लोगों को वहां से सुरक्षित निकालना थी। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 14:48 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: डॉ कुमार विश्वास ने कसा तंज
आप के गांव या शहर में घी कितने रुपए किलो बिक रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस सवाल का मतलब क्या है। दरअसल डॉ कुमार विश्वास ने एक ट्वीट किया कि एक करोड़ रुपए बराबर एक किलो घी तो सोशल मीडिया उसे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जोड़ने लगा। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 12:46 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: मन की बात आध्यात्मिक यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 100वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मन की बात मेरे लिए आस्था, पूजा और व्रत है। यह मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा, मन की बात में जिस बात का जिक्र होता है, वह जन आंदोलन बन जाती है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 12:45 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: क्या नीतीश कर पाएंगे एकजुट
देश की राष्ट्रीय राजनीति में बिहार को सियासी प्रयोगशाला कहा जाता है और नीतीश कुमार इस प्रयोगशाला के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। वह बिहार की राजनीति के साथ तो प्रयोग करते रहते हैं, लेकिन देखना यह होगा कि विपक्ष को एक करने का उनका दांव कितना सटीक बैठता है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 10:48 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: लुधियाना जहरीली गैस लीक से हादसा
पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को सील किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 09:31 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: जम्मू-कश्मीर में भूकंप
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 09:28 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में संत
यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अयोध्या के सैकड़ों साधु संत ने कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। अगर पहलवान लगातार धरना देते हैं तो हम कुश्ती संघ अध्यक्ष के समर्थन में धरना देंगे। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 07:39 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: एनसीईआरटी के निर्णय पर एक राय नहीं
एनसीईआरटी ने छात्रों पर बोझ कम करने के लिए 10वीं के पाठ्यक्रम से डार्विन के सिद्धांत को हटाने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 07:38 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: खास है मन की बात का 100वां एपिसोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसंदीदा रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड का प्रसारण आज हो रहा है। इसे सुनने के लिए भारत समेत दुनिया भर में करीब 4 लाख स्थानों पर व्यवस्था की गई। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2023 06:25 IST
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल 2023 LIVE: डॉर्विन पर विवाद
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसे (डार्विन सिद्धांत) स्थायी रूप से हटाया जा रहा है। जैविक विकास एक मौलिक प्रक्रिया है और जीव विज्ञान आवेदकों और सामान्य लोगों के लिए इसे समझना महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिक रूप से क्या सही है छात्रों को यह जानने का अधिकार है। एनसीईआरटी ऐसा क्यों कर रही है, हम नहीं जानते- प्रोफेसर एस सी लाखोटिया, बीएचयू
