देश

Ludhiana Gas Leak: जहरीली गैस लीक होने से 11 की मौत, 11 लोग घायल

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 30, 2023, 12:00 PM IST

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके को सील किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लुधियाना में जहरीली गैस का रिसाव
  • इलाके को किया गया सील
  • कई लोगअस्पताल में भर्ती

Ludhiana Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत और 11 लोग बेहोश हो गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेरपुर चौक के पास सुआ रोड पर एक कारखाने के अंदर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। गैस का रिसाव पहली बार सुबह करीब सवा सात बजे देखा गया। लुधियाना के उपायुक्त सुरभि मलिक का कहना है कि पूरी संभावना है कि कुछ गैस रिसाव हुआ है, मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है.। यह सब सत्यापित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने क्या कहा

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई उनके शरीर नीले पड़ गए थे। इसी से पता चलता है कि गैस जहरीली थी। एक और स्थानीय शख्स ने कहा कि प्रभावित इलाके में आप सांस नहीं ले सकते हैं।

लोगों को सांस लेने में परेशानी

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोयल मिल्क प्लांट डेयरी उत्पादों का उत्पादन करने वाली एक फैक्ट्री, को शीतलन प्रणाली से गैस रिसाव की खबर आई। आस-पास के रहने वाले कथित तौर पर अपने घरों में बेहोश हो गए हैं। रिसाव के 300 मीटर के दायरे में लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है, जिससे लोग उस क्षेत्र से दूर जा रहे हैं।

पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर हैं, सहायता और राहत प्रयास कर रहे हैं। प्रभावित व्यक्तियों को निकालने में सहायता के लिए सामाजिक संगठनों की एंबुलेंस भी पहुंच गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए कगा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है,घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article