देश

आतंकी बनाने के लिए युवाओं को पाकिस्तान भेजता था अतीक अहमद! बदले में मिलती थी...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 30, 2023, 08:16 PM IST

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की मौत के बाद लगातार एक के बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दोनों को लेकर यूपी एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों भाई मुस्लिम युवाओं को विदेश भेजकर आतंकी संगठन से जोड़ते थे।

यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद के पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में तो सभी को पहले से ही पता है, पाकिस्तान से ही उसके पास हथियार आते थे, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है, उसे जानकार हर कोई हैरान है। पता चला है कि अतीक अहमद मुस्लिम युवाओं को आतंकी बनने के लिए पाकिस्तान भेजा करता था।

बदले में मिलता था हथियार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएस की अब तक की जांच में पता चला है कि दोनों भाई मुस्लिम युवाओं को विदेश भेजकर आतंकी संगठन से जोड़ते थे, इसके बदले में उन्हें हथियारों की खेप मिलती थी। ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब भेजे जाते थे। एटीएस इस बात की जांच में जुटी है कि ऐसे कितने युवा हैं, जिन्हें अतीक और अशरफ ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने भेजा है।

पाकिस्तान से संबंध

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अतीक अहमद के खिलाफ चार्जशीट में कहा है कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक के पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों से संबंध थे। यूपी पुलिस ने यह भी कहा कि अतीक अहमद ने पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ नियमित संपर्क में रहने की बात कबूल की थी।

बयान में क्या कहा था अतीक ने

अपने बयान में अतीक ने कहा था-"...मेरे पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि मेरे पाकिस्तान के आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं। पाकिस्तान से हथियार पंजाब सीमा पर ड्रोन के जरिए गिराए जाते हैं। स्थानीय कनेक्शन की मदद से उन्हें इकट्ठा किया जाता है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी इसी खेप से हथियार प्राप्त करते हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article