देश

Comment on PM Modi:'क्या इस उम्र में ये शोभा देता है', PM मोदी पर खड़गे की टिप्पणी को लेकर बोले CM योगी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 30, 2023, 06:33 PM IST

CM Yogi in Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के कई मंत्री और मुख्यमंत्री जनसभाएं कर रहे हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Image

मल्लिकार्जुन खड़गे के 'जहरीला सांप' वाले बयान पर सीएम योगी का पलटवार

CM Yogi on Mallikarjun Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'जहरीला सांप' वाले बयान पर सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने कहा 'कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी (Mallikarjun Kharge) ने मोदी जी पर टिप्पणी की, क्या इस उम्र में खड़गे जी को ये शोभा देता है?' सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं, भारत का अपमान करने वाले किसी व्यक्ति को हमें स्वीकार नहीं करना चाहिए।

गौर हो कि कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कई बड़े दिग्गजों को चुनावी प्रचार मैदान में उतार दिया है और इस दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है इसमें कोई किसी से भी पीछे नहीं दिख रहा है।

UP CM Yogi in Karnataka

UP CM Yogi in Karnataka

यूपी के सीएम ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की जमकर आलोचना की इसे लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

'कांग्रेस हार रही है और उनके पुत्र की जमानत जब्त हो रही है'

योगी ने कहा कि ये दिखाता है कि कांग्रेस हार रही है और उनके पुत्र की जमानत जब्त हो रही है, प्रधानमंत्री का अपमान राष्ट्र का अपमान होता है, ये भारत का अपमान करते हैं. भारत की 140 करोड़ जनता का अपमान करते हैं।

'पूज्य संतों का आशीर्वाद हमेशा डबल इंजन की सरकार को प्राप्त हुआ है'

मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर संतो से आशीर्वाद की अपेक्षा भी की और कहा कि पूज्य संतों का आशीर्वाद हमेशा डबल इंजन की सरकार को प्राप्त हुआ है, इसीलिए मैं आज कर्नाटक के पूज्य संतों से भी अपील करूंगा कि उनका सानिध्य और उनका आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता है, एकबार फिर से कर्नाटक के विकास के लिए, भारत के विकास के लिए अपना आशीर्वाद डबल इंजन की सरकार को दें।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!