दुनिया

डोरबेल बजाकर भागे थे लड़के, गुस्से में शख्स ने कार से कुचलकर 3 लड़कों को मार डाला, कहा-'ज्यादा बीयर पी रखी थी'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2023, 08:05 PM IST

doorbell prank: एक भारतीय मूल के व्यक्ति को तिहरे हत्याकांड का दोषी ठहराया गया है जब उसने अपने घर में दरवाजे की घंटी बजाने वाले अमेरिकी किशोरों की कार को टक्कर मार दी थी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

US Teens Murder: अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक भारतीय मूल के व्यक्ति जिसका नाम अनुराग चंद्रा (Anurag Chandra) है उसको अपने घर के दरवाजे की घंटी बजाकर शरारत करने वाले तीन किशोरों की हत्या करने का दोषी पाया गया है। मीडिया में आयी एक खबर से यह जानकारी मिली। 'न्यूयॉर्क पोस्ट' की खबर के अनुसार, रिवरसाइड काउंटी निवासी अनुराग चंद्रा को शुक्रवार को हत्या के प्रयास के तीन आरोप और हत्या के तीन आरोपों में दोषी पाया गया।

खबर में कहा गया है कि यह घटना 19 जनवरी, 2020 को हुई थी, जब किशोरों के एक समूह ने शरारत करते हुए चंद्रा के घर की घंटी बजाई थी।

चंद्रा ने बताया कि घंटी बजाकर भागने से पहले एक किशोर ने उन्हें चिढ़ाया था। उसने तीनों किशोरों की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी थी।

खबर में कहा गया है कि इस घटना में 16 साल के तीनों किशोरों की मौत हो गई थी।

जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस दिन अनुराग चंद्रा नशे में था

जिस दिन यह दुर्घटना हुई उस दिन चंद्रा नशे में था। उसने कहा कि वह शरारत से 'बेहद परेशान' था तथा दावा किया कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित था। उसने शरारत करने वाले लड़कों का पीछा किया और उनकी कार को टक्कर मारकर उसे सड़क से नीचे गिरा दिया था।

चंद्रा ने यह भी बताया कि कार को पीछे से टक्कर मारने के बाद वह नहीं रुका क्योंकि उसे लगा कि कोई घायल नहीं हुआ है।

चंद्रा घरेलू हिंसा की घटना के संबंध में पहले से ही आरोपों का सामना कर रहा है

खबर में कहा गया है कि इस दुर्घटना में 18 वर्षीय एक चालक सहित 13 वर्षीय दो यात्री बच गए। चंद्रा इस दुर्घटना से पहले 2020 में घरेलू हिंसा की घटना के संबंध में पहले से ही आरोपों का सामना कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article