इलेक्शन

Modi Road Show:कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, फूल के साथ फेंक दिया 'मोबाइल', देखें Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 30, 2023, 10:01 PM IST

PM Modi Road Show in Mysuru: प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी पर कर्नाटक के मैसूर में मोबाइल फोन फेंकने का मामला सामने आया है, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

PM Modi ने मैसूर में रोड शो किया इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया

PM Modi Security Lapse in Mysuru Road Show: कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मैसूर में रोड शो (Mysuru Road Show) किया इस दौरान उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। रोड शो में पीएम मोदी की गाड़ी के सामने मोबाइल फोन फेंका गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है पीएम प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं, जब पीछे से एक मोबाइल उड़ता हुआ उनके सामने आ गिरता है।

ये वाकया उस वक्त हुआ, जब प्रधानमंत्री मोदी के मैसूर के रोड शो के दौरान लोग उन पर फूलों की बारिश कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने अपने हाथ से मोबाइल उनकी तरफ फेंका।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का यह तीसरा मामला

गौर हो कि बीते तीन महीनों में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का यह तीसरा मामला है। प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के सिलसिले में रविवार को मैसूर में थे यहां उनका रोड शो था, वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पीएम मोदी के काफिले में मोबाइल जानबूझकर फेंका गया या फिर फूल फेंकने के दौरान गलती से ऐसा हो गया।

फोन बीजेपी की ही एक महिला कार्यकर्ता का था!

पुलिस के मुताबिक, फोन बीजेपी की ही एक महिला कार्यकर्ता का था उन्होंने अति उत्साह में मोबाइल फेंक दिया, साथ ही पुलिस ने बताया कि उनका ऐसा करने का कोई गलत इरादा नहीं था, हालांकि सुरक्षा चूक की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले भी कर्नाटक में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के दौरान एक शख्स ने उनके बीच पहुंचने की कोशिश की थी।

PM का रोड शो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में अपने दो दिवसीय चुनाव प्रचार को संपन्न करते हुए रविवार को मैसुरू में विशाल रोड शो किया।प्रधानमंत्री ने दो दिन में छह जनसभाओं को भी संबोधित किया।वार्षिक मैसुरू दशहरा के अंतिम दिन लोकप्रिय 'जम्बू सावरी' के बीच प्रधानमंत्री का रोड शो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा।

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीट के लिए 10 मई को मतदान

मोदी शाम को राज्य में अपनी तीसरी जनसभा को संबोधित करने के बाद हासन जिले से यहां पहुंचे और विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर सवार होकर रोड शो में हिस्सा लिया।रोड शो के दौरान मैसुरू के सांसद प्रताप सिम्हा, पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा और एस.ए. रामदास भी प्रधानमंत्री के साथ रहे। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article