LIVE

ताजा खबर 29 फरवरी 2024 : Lok Sabha Election 2024: असम में NDA का फॉर्मूला सेट, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4% रही जीडीपी ग्रोथ रेट

रवि वैश्यUpdated Feb 29, 2024, 22:40 IST
Follow on Google News
LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी समाचार, 29 फरवरी 2024

ताजा खबर 29 फरवरी 2024 : Lok Sabha Election 2024: असम में NDA का फॉर्मूला सेट, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4% रही जीडीपी ग्रोथ रेट

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 29 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है, इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता को भी समाप्त कर दिया है। स्पीकर पठानिया ने कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा, लेकिन व्हिप का उल्लंघन किया। ऐसे में दल बदल कानून के तहत ये विधायक अयोग्य घोषित किए जाते हैं साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है वहीं पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी रात के तीन बजे हुई है। जानकारी के मुताबिक, शाहजहां शेख को मिनाखा के एक अज्ञात स्थान से गिरफ्तार किया गया है उधर कर्नाटक विधानसभा के बाहर कथित 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच, भाजपा विधायकों ने घटना पर कार्रवाई की मांग करते हुए गुरुवार सुबह विधान सभा में विरोध प्रदर्शन किया वहीं 1993 ट्रेन में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा अदालत से बरी हो गया है अजमेर की टाडा अदालत ने सबूतों के अभाव में टुंडा को बरी किया। टुंडा पर आरोप था कि उसने आरोपियों को बम बनाना सिखाया उस पर ट्रेन में बम रखवाने का आरोप था लेकिन सीबीआई अपने इन आरोपों को अदालत में साबित नहीं कर पाई, आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के अपडेट्स..., आगे पढ़ें देश-दुनिया की ताजा खबरों के अपडेट्स...

NZ vs AUS 1st Test Day 1 Highlights

FEB 29, 2024 22:40 IST

Lok Sabha Election 2024: असम में NDA का फॉर्मूला सेट

देश में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर असम में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के बीच समझौता हो गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इस समझौते के मुताबिक भाजपा असम में 11 सीट पर चुनाव लड़ेगी, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 22:02 IST

: शेख शाहजहां के लिए BJP नेता सुवेंदु अधिकारी बोले ये

संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी व टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह लंबे समय से फरार चल रहा था, वहीं सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'यह कोई गिरफ्तारी नहीं है, यह आपसी समायोजन है, उसे जेल में पांच सितारा सुविधाएं मिलेंगी, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 20:51 IST

गठबंधन मजबूत हुआ, इसल‍िए कागज आया' CBI के समन पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई के समन पर जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन मजबूत हुआ इसल‍िए समन आया। उन्‍होंने द‍िल्‍ली जाने में असमर्थता जताई है। लखनऊ में गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा क‍ि सीबीआई की तरफ से जो कागज़ आया था, उसका जवाब मैं दे चुका हूं, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 20:51 IST

अखिलेश यादव को मिले CBI के समन पर भड़कीं पत्नी डिंपल

अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) गठबंधन की ताकत को महसूस कर रही है इसीलिये उनके पति को सीबीआई का समन दिया गया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 18:36 IST

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4% रही जीडीपी ग्रोथ रेट

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4% रही। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार दिसंबर तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 8.4 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 17:53 IST

हिमाचल संकट पर कांग्रेस के जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज

हिमाचल सियासी संकट पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी नेताओं के हस्तक्षेप और कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 17:52 IST

यूपी की 63 सीटों पर सपा के उम्मीदवार, किस सीट से कौन ठोक रहा ताल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने लगी है। समाजवादी पार्टी (SP) ने अब तक अपने उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर दी है। अब तक 32 सीटों पर सपा उम्मीदवार (SP Candidate List 2024) सामने आ चुके हैं। 'INDI' अलायंस में शामिल सपा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 63 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 15:53 IST

TMC ने संदेशखाली के आरोपी शाहजहां को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित

शाहजहां शेख के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। 55 दिनों तक फरार रहे शाहजहां को पार्टी से 6 साल तक निलंबित कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन और कई दिनों तक चले सियासी संग्राम के बाद बृहस्पतिवार तड़के 55 दिनों से फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया, पढें पूरी खबर
FEB 29, 2024 15:34 IST

पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई द्वारा घोषित इस टीम में दो अहम बदलाव देखने को मिले हैं, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 15:33 IST

कौन है TMC नेता शाहजहां शेख? महिलाओं से यौन उत्पीड़न, ED पर हमले का आरोपी...

शेख शाहजहां ने साल 2006 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। तब पश्चिम बंगाल में वामपंथी शासन था। तभी शाहजहां सीपीआई(एम) नेता मोस्लेम शेख के करीब आया और धीरे-धीरे आगे बढ़ता चला गया।,पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 14:11 IST

संदेशखाली: TMC नेता शाहजहां शेख के बुरे दिन शुरू

श्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की एक अदालत ने संदेशखालि से तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख को बृहस्पतिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, पढ़ें पूरी खबर
FEB 29, 2024 13:44 IST

1993 सीरियल ब्लास्ट: आतंकी अब्दुल करीम टुंडा बरी

अजमेर की टाडा अदालत में आरोपी आतंकी अब्दुल करीम अब्दुल करीम टुंडा को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। अब्दुल करीम टुंडा पर आरोप है कि उसने 1993 ट्रेन में सिलसिलेवार बम धमाके के सभी आरोपियों को बम बनाना सिखाए थे।
FEB 29, 2024 13:14 IST

पीएम मोदी एक मार्च को झारखंड को देंगे बड़ी सौगातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को धनबाद आएंगे। इस दौरान वह झारखंड को एक साथ कई बड़ी सौगात देंगे। वह देश की सबसे पुरानी उर्वरक नगरी सिंदरी में 8939 करोड़ की लागत से स्थापित नए उर्वरक कारखाने का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री धनबाद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन का उद्घाटन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन का शुभारंभ भी करेंगे।
FEB 29, 2024 13:12 IST

छत्तीसगढ़: सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम ज़िले में सरकारी अधिकारी की सुरक्षा में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
FEB 29, 2024 11:36 IST

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस के बागी विधायक अयोग्य घोषित

हिमालच प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है और स्पीकर ने उनकी विधानसभा सदस्यता को भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।
FEB 29, 2024 13:04 IST

आज की ताजा खबर: CBI के सामने पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि अवैध खनन मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गवाही के लिए भेजे गए समन पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज दिल्ली नहीं जाएंगे।पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, वह (अखिलेश यादव) कहीं नहीं जा रहे हैं। वह लखनऊ में एक बैठक में भाग लेंगे।
FEB 29, 2024 09:48 IST

महाराष्ट्र: CM शिंदे के नकली सिग्नेचर और मोहरेंं मिलने के बाद मामला दर्ज

महाराष्ट्र सीएमओ में कर्मचारियों ने पाया कि कुछ ज्ञापनों और पत्रों में सीएम के नकली हस्ताक्षर और मोहरें थीं, जिसके बाद कर्मचारियों ने इसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया और मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने कहा है कि सीएम एकनाथ शिंदे के फर्जी हस्ताक्षर और जाली स्टांप के इस्तेमाल को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी 420, 465,468,471 और 473 के तहत मामला दर्ज किया।
FEB 29, 2024 13:07 IST

आज की ताजा खबर: यूपी पेपर लीक मामले में 4 गिरफ्तार

यूपी पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
FEB 29, 2024 07:59 IST

मध्य प्रदेश: दर्दनाक सड़क हादसे में 14 की मौत

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में एक भीषण सड़क हादसे 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा शाहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र अंर्तगत बड़झर के घाट में अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन के पलटने से हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
FEB 29, 2024 07:45 IST

आज की ताजा खबर: अखिलेश यादव को CBI का समन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीबीआई ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्हें आज दिल्ली के सीबीआई के सामने पेश होना है।