इलेक्शन

गठबंधन मजबूत हुआ, इसल‍िए कागज आया' CBI के समन पर बोले अखिलेश यादव

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 29, 2024, 06:14 PM IST

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझसे बेहतर आप जानते हो, यह पहली बार नहीं है, जब सीबीआई बुला रही है। भाजपा राजनीति कर रही है...

Image

अखिलेश यादव

Photo : ANI

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीबीआई के समन पर जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन मजबूत हुआ इसल‍िए समन आया। उन्‍होंने द‍िल्‍ली जाने में असमर्थता जताई है। लखनऊ में गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा क‍ि सीबीआई की तरफ से जो कागज़ आया था, उसका जवाब मैं दे चुका हूं। प्रवर्तन एजेंसियां भाजपा के प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही हैं। 2019 से लेकर अब तक यह जवाब क्यों नहीं मांगा गया है। चुनाव के समय ही क्यों। भाजपा हमारे गठबंधन से घबरा गई है।

यह पहली बार नहीं है...

अखिलेश यादव ने कहा कि मुझसे बेहतर आप जानते हो, यह पहली बार नहीं है, जब सीबीआई बुला रही है। भाजपा राजनीति कर रही है, हम पीडीए की बात कर रहे हैं तो इन सब चीजों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती का बड़ा-बड़ा दावा किया गया था। पेपर लीक हो गया। सरकार ने जान-बूझकर पेपर लीक कराया है क्योंकि उनकी नीयत नहीं है, नौकरी देने की।

विधायक मनोज पांडे पर निशाना

उन्होंने सपा के बागी विधायक मनोज कुमार पांडे के रामलला के दर्शन करने के प्रश्न पर कहा कि हमने किसी को नहीं रोका था। ये लोग झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। सरकार को मनोज पांडेय को डिप्टी सीएम बना देना चाहिए। भाजपा तो एक्सचेंज की थीम पर चलती है, दिनेश शर्मा हटे तो कोई और आया, अब इनकी बारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article