क्रिकेट

India Squad For 5th Test: पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, एक खिलाड़ी बाहर, एक अंदर

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 29, 2024, 02:48 PM IST

Indian Team Squad Announced IND vs ENG 5th Test: बीसीसीआई ने भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मार्च से धर्मशाला में खेले जाने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक केएल राहुल इस टेस्ट से बाहर रहेंगे, वहीं जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है।

Image

भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया घोषित (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024
  • पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान
  • एक दिग्गज लौटा, एक धुरंधर बाहर

IND vs ENG 5th Test, India Squad For Dharamsala Test Match Announced: भारत और इंग्लैंड के बीच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई द्वारा घोषित इस टीम में दो अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए बीसीसीआई द्वारा घोषित भारतीय टेस्ट टीम में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है जो चौथे टेस्ट मैच से बाहर रहे थे। वहीं केएल राहुल चोट की वजह से पांचवें टेस्ट मैच से बाहर रहेंगे।

भारत-इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के लिए ये है टीम इंडिया(Indian Team for 5th Test Match against England:

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article