Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 27 जनवरी, 2023: अगले 10 साल तक दक्षिण अफ्रीका अपने चीते भारत में भेजेगा। इसके लिए भारत सरकार के साथ उसका एक करार हुआ है। जेनिन में इजरायली बलों के साथ हुए संघर्ष में फलीस्तीन के 10 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में रूस के हमले में 11 लोगों की जान गई है। अमेरिका ने इसकी निंदा की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बेरोजगार युवकों को वह अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके लिए उनकी सरकार एक योजना बनाएगी। सीएम ने कहा कि अपने घोषणापत्र के वादों को उनकी सरकार धीरे-धीरे पूरा कर रही है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
क्या पीएम मोदी (PM Modi) 2024 का लोकसभा (Lok Sabha Election) चुनाव तमिलनाडु से लड़ेंगे? तमिलनाडु में ऐसी अफवाह आज की तारीख में आम है। जिसे बीजेपी अपने लिए पॉजिटिव मान रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं से यही सवाल पूछे जा रहे हैं।
Maharashtra Governor: पंजाब के पूर्व सीएम और कभी कांग्रेस के धाकड़ नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) महाराष्ट्र के अगले गवर्नर बन सकते हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा, कैप्टन को गवर्नर बनाने की तैयारी कर चुकी है। बस आधिकारिक घोषणा करना बाकी है। गौरतलब है कि कैप्टन ने पंजाब चुनाव बाद अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था। जिसके बाद से वो फिलहाल भाजपा में ही हैं।
बिहार (Bihar) के पूर्व स्वास्थ्य मंंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे (Ashwini Choubey) के भाई की मौत राज्य के एक सरकारी अस्पताल में हो गई है। दावा किया जा रहा है कि सही इलाज नहीं मिलने के कारण अश्वनी चौबे के भाई निर्मल चौबे की मौत हुई है। इसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया है।
वनडे सीरीज में कीवी टीम का सफाया (3-0 से) करने वाला भारत शुक्रवार (27 जनवरी, 2023) को पहला टी-20 मैच हार गया। झारखंड के रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत हासिल की। दरअसल, भारत ने टॉस जीतते हुए पहले फील्डिंग का फैसला लिया था। कीवी टीम ने बैटिंग के न्यौते पर छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम को जीत के लिए 177 रन बनाने थे। पर टीम इंडिया का शुरुआती बैटिंग ऑर्डर कीवी बॉलर्स के आगे लड़खड़ा गया और उसी के बाद से टीम मुश्किलों के बीच उलझ गई। कीवी टीम ने इस जीत के साथ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है।
BBC Documentary: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अब इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। स्क्रीनिंग पर अड़े 24 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ICC U-19 Women World Cup 2023: भारतीय महिला टीम शुक्रवार (27 जनवरी, 2023) को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में आठ विकेट से तब हराया, जब गेम में 34 बाल्स शेष रह गई थीं।
टीकमगढ़ शहर के लक्ष्मी टॉकीज रोड पर दोपहर आज एक युवक के ऊपर चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। हादसे में रजा खान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना का वीडियो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि कोतवाली में अब तक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
एक कार ने स्कूटी को टक्कर मारी। एक स्कूटी सवार को छत पर करीब 350 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार हवा में उछल गया। उस कार की छत पर जा गिरा। यह हादसा बेहद खतरनाक था। स्कूटी सवार एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती है, जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। केशवपुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Ishan Kishan dismissal video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। रांची का मैदान उनका होम ग्राउंड भी है। ऐसे में सबको एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ईशान किशन एक बेहद शानदार गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
KL Rahul and Athiya Shetty Haldi Photos: केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को सात फेरे लिए थे। कपल की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब कपल ने अपनी हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की थी।
समाजवादी पार्टी के एमएलसी और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya,) ने रामचरितमानस (Ramcharitmanas) की कुछ लाइनों दलितों और पिछड़ों के खिलाफ बताकर उन्हें हटाने की मांग की। जब टाइम्स नाउ नवभारत से उनसे इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि कुछ धर्म के ठेकेदारों ने मेरी जीभ काटने एवं सिर काटने वालों को इनाम घोषित किया है। अगर यही बात कोई और कहता तो यही ठेकेदार उसे आतंकवादी कहते, किंतु अब इन संतों, महंतों, धर्माचार्यों एवं जाति विशेष लोगों को क्या कहा जाए आतंकवादी, महाशैतान या जल्लाद।
बिहार के आरा में एक कुत्ते का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। इस कुत्ते ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। यह अब तक 80 से ज्यादा लोगों को काट चुका है।
मोरबी ब्रिज गिरने में मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है।मोरबी कोर्ट में पेश की चार्जशीट में ओरेवा ग्रुप के प्रमुख जयसुख पटेल समेत 10 आरोपियों के नाम है।इनमें जयसुख पटेल को छोड़कर सभी आरोपी जेल में है।जयसुख पटेल की अग्रिम जमानत की अर्जी पर 1 फरवरी को सुनवाई होगी।
क्या उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बॉस यानी नीतीश कुमार के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। दरअसल बीजेपी नेताओं के साथ तस्वीर आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो चुका है कि देर सबेर वो एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं।
पाकिस्तान, बदहाल और कंगाल हो चुका है। लोग खाने पीने के लिए मोहताज हैं, पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा रिजर्व अब ना के बराबर है। पाकिस्तान में बिजली संकट चरम पर है। पीएम शहबाज शरीफ अपने मुल्क को बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
बाराबकी जिले में बजुर्ग महिलाओं का रेप कर उनकी हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि सीरियल किलर पोर्न फिल्में देखकर महिलाओं की हत्या करता था। इसकी मां के निधन के बाद इसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिसके बाद वह महिलाओं से नफरत करने लगा था।
समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की सरकार की घोषणा के बाद सियासी रार शुरू हो गया है। सवाल किसी और ने नहीं बल्कि मुलायम सिंह की बड़ी बहू एवं मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने उठाया है।
बिहार की राजनीति में इस समय उपेंद्र कुशवाहा चर्चा में हैं। चर्चा में इसलिए क्योंकि कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हाल ही में वो मेडिकल चेक अप के लिए दिल्ली में जब थे तो बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ उनकी तस्वीर सामने आई थी। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।
देश में अगर अभी चुनाव हों तो केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बन सकती है। हालांकि, एनडीए को पिछले आम चुनाव के मुकाबले इस बार 17 फीसदी वोट शेयर और 19 सीटों का नुकसान हो सकता है।
भारत-चीन सीमा पर डोकलाम, गलवान और तवांग घाटी में चीनी पीएलए आर्मी के साथ हुई खूनी झड़पों से सबक लेते हुए आईटीबीपी ने अब अपने जवानों को चीनी सैनिकों का उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है।
